कोल माफिया के गुंडों का हमला, कालरी अधिकारी जान बचाकर भागे
कुछ सुरक्षाकर्मी भी घायल एक की हालत गंभीर
बदमाशों पर कार्रवाई के लिए विधायक का थाने में धरना
बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले के चर्चा कालरी में कोल माफिया की खौफनाक दबंगई देखने को मिली है. बताया जाता हैं कि 25 से ज्यादा कोल माफियाओ ने सब एरिया समेत अधिकारियों और कर्मचारियों को तलवार के साथ अन्य धारदार हथियार लेकर दौड़ाया. मिली जानकारी के मुताबिक 25 से ज्यादा कोल माफिया ने सुरक्षाकर्मी और अधिकारियों पर पथराव किया. कई सुरक्षाकर्मियों को चोटें आई है। एक सुरक्षाकर्मी का गंभीर रूप से अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। मौके से चरचा सब एरिया मैनजर सहित कई कर्मचारी भागकर अपनी जान बचाई। चरचा इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अपनी ही सरकार के पुलिस व्यवस्था के खिलाफ संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव थाने में धरना प्रदर्शन पर बैठी। बताया जा रहा है कि श्रीमती सिंह विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का कार्यक्रम बैकुंठपुर में चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर बीच मे छोडक़र चरचा थाने पहुंची और कोल माफिया आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गई। इसके बाद उपक्षेत्रीय प्रबन्धक चर्चा कालरी ने कोल माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई इस दौरान उनके साथ धरने पर बैठे नगर पालिका बैकुंठपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष चरचा लालमुनी यादव एवं अन्य कांग्रेसी नेता भी धरने पर बैठे रहे।

