500 से अधिक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया महेंद्र सिंह की टीम ने

500 से अधिक सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया महेंद्र सिंह की टीम ने

बिलासपुर। स्नेक रेस्क्यू के क्षेत्र में देवरीखुर्द के महेंद्र सिंह टीम के साथ बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों, शहर एवं आसपास के क्षेत्रों, घरों, दुकानों, मकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू करते हैं और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य उद्देश्य केवल लोगों को सांपों से सुरक्षित करना ही नहीं, बल्कि सांपों के संरक्षण के प्रति भी जागरूकता फैलाना है। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि लोगों के डर एवं अज्ञानता के कारण सांपों को नुकसान न पहुंचे। रेस्क्यू के दौरान लोगों को समझाइश दी जाती है कि सांप पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी मौजूदगी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

उनकी टीम हर समय इस कार्य के लिए तत्पर रहती है। किसी भी स्थान से सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य करती है। अब तक उनकी टीम द्वारा पांच सौ से अधिक सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। समाज में वन्यजीव संरक्षण एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उनकी टीम लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

बिलासपुर के स्नैक रेस्क्यू टीम

अंकित कुमार-मो.7869887504,
कमल चौधरी-मो.9755695959,
हरदीप पटेल-मो.9827917472,
बब्बू सोनी-मो.7974326926,
रोबोट-मो.9179328599,
राधे बेरिया-मो.7049442965 एवं
महेंद्र सिंह (राजू)मो.7024474928।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *