नगर निगम की सामान्य सभा को लेकर पूर्व मंत्री अमर ने भाजपा पार्षद दलों के साथ बनाई रणनीति

नगर निगम की सामान्य सभा को लेकर पूर्व मंत्री अमर ने भाजपा पार्षद दलों के साथ बनाई रणनीति

बिलासपुर। 14 नवम्बर सोमवार को नगर निगम बिलासपुर की सामान्य सभा आयोजित की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा पार्षद दल की बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड में आयोजित की गई जिसमें सामान्य सभा के संबंध में रणनीति तैयार की गई।
इस बैठक में सामान्य सभा के संबंध में विस्तार से बिंदुवार चर्चा कर आक्रामक रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने सभी पार्षदों की राय लेकर उन्हें सामान्य सभा को लेकर जरूरी टिप्स दिए।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह, विनोद सोनी, राजेश त्रिवेदी, विजय ताम्रकार, दुर्गा सोनी, बंधु मौर्य, उदय मजूमदार, सुनीता मानिकपुरी, ओमप्रकाश पाण्डेय, रंगा नादम, विजय यादव, लक्ष्मी यादव, दिलीप कोरी, लक्ष्मी रजक, दुर्गेश कौशिक, सीमा संजय सिंह, अंजनी दुबे, कृष्णा रजक, पुरूषोत्तम पटेल, महबली कोशले, राजेश दुसेजा, हेमंत मरकाम, राकेश वर्मा, संतोष दुबे उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *