महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज ने माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर शरबत वितरण किया
महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रनिष्ठा एवं स्वाभिमान से प्रेरणा लेना चाहिए-उपमुख्यमंत्री अरुण साव
बिलासपुर। छत्तीसगढ़। सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज, बिलासपुर द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह के अंतर्गत आज प्रातः 10:00 बजे महाराणा प्रताप चौक, बिलासपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास में शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक माने जाते हैं तथा उनकी जयंती विभिन्न स्थानों पर सम्मानपूर्वक मनाई जाती है।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य जनों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों एवं समाजजनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। तत्पश्चात उपस्थित नागरिकों के बीच शरबत वितरण किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह,महापौर श्रीमति पूजा विधानी, तखतपुर के पूर्व विधायक श्री राजू सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ,जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा विक्रम सिंह,नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं समाज के आलोक सिंह,अशोक सिंह प्रियंक सिंह परिहार देवेंद्र सिंह बाटू चित्रसेन सिंह अरुण सिंह एसके सिंह रविंद्र सिंह चंद्रकांत सिंह नंदभान सिंह राजेंद्र सिंह शिव सिंह कल्याण सिंह अर्जुन सिंह एस एस चंदेल संजय सिंह प्रकाश सिंह विशाल सिंह आशीष सिंह कमल सिंह अतुल सिंह दीपक सिंह देव सिंह निलेश सिंह गौरव सिंह चितरंजन सिंह सोनम सिंह श्रेयांक सिंह कलश सिंह सहित वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रनिष्ठा एवं स्वाभिमान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने उपस्थित सभी अतिथियों, समाजजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए शाम 5 बजे आयोजित विशाल शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया।

