मुख्यमंत्री ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात
80.27 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी। मुख्यमंत्री बघेल ने रेस्ट हाऊस डोंगरगांव में विधानसभा क्षेत्र के लिए 80 करोड़ 27 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिनमें 74 करोड़ 80 लाख 96 हजार रूपए के 61 कार्यों का भूमिपूजन एवं 5 करोड़ 46 लाख 9 हजार रूपए के 5 कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव विभाग के जल जीवन मिशन अंतर्गत 40 करोड़ 39 लाख 92 हजार रूपए के 50 कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 15 लाख रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 8 लाख 60 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 18 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 10 करोड़ 60 लाख 20 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 68 लाख 37 हजार रूपए के एक कार्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 3 लाख 64 हजार रूपए के 3 कार्य एवं कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक-1 राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 93 लाख 52 हजार रूपए के 3 कार्य का भूमिपूजन किया।
इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 85 लाख 62 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ विकास योजना (ग्रामीण विकास संभाग) विभाग के मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत 49 लाख 51 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 75 लाख 23 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 73 लाख 73 हजार रूपए के एक कार्य एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग अंतर्गत 62 लाख रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।
बाल दिवस समारोह में आज मुख्यमंत्री होंगे शामिल
रायपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जंयती 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनायी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे बाल दिवस समारोह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे और संसदीय सचिव द्वय द्वारिकाधीश यादव और विकास उपाध्याय, महापौर नगर पालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बताया कि बाल दिवस समारोह का संचालन स्कूल बच्चों द्वारा किया जाएगा। बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र के बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले बच्चों का सम्मान होगा। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग की गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगायी जाएंगी। प्रदर्शनी में बालवाड़ी के माध्यम से बच्चों का सीखना, बहुमुखी प्रतिभाशाली बच्चों द्वारा प्रस्तुतिकरण, विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, बच्चों द्वारा कुशल वाचन मौखिक गणित का प्रदर्शन, खिलौनों से सीखना अंगना में शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत बच्चों द्वारा तैयार सामग्री का प्रदर्शन, विभिन्न कौशल में दक्ष कुशल बच्चों का प्रस्तुतिकरण, गणित एवं विज्ञान क्लब के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट योजना अंतर्गत अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम स्कूलों के बच्चों द्वारा स्कूल में की जा रही गतिविधियों का प्रदर्शन, शारीरिक विकास आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं का प्रदर्शन, स्थानीय भाषा में शिक्षा एवं संविधान से परिचय आदि विषयों के लगभग एक दर्जन स्टॉल लगाये जाएंगे। इन स्टॉलों का नेतृत्व भी बच्चों द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने चाचा नेहरू के जन्मदिन की दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवम्बर बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे। बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

