अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या प्रयागराज में हाई अलर्ट,17 पुलिसकर्मी सस्पेंड, न्यायिक जांच के सीएम ने दिए आदेश, पूरे UP में धारा 144 लागू
प्रयागराज/उत्तरप्रदेश। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अशरफ को लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है.
अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस के काफिले पर हमला हुआ है. अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है. इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है. मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है. जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था. दोनों के शवों को मेडिकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है.
पुलिस सुरक्षा घेरे में घुसकर हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की. अंधाधुंध फायरिंग से पुलिसकर्मियों में भी भगदड़ मच गई. कई गोलियां लगने से अतीक और अशरद मौके पर ही गिर गए.इसके बाद हमलावरों ने पुलिस के सामने हाथ उठाकर सरेंडर भी कर दिया. पुलिस ने हमलावरों को पकड़ लिया है. घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल बरामद की है.
इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
हमलावरों ने अतीक और उसके भाई के ऊपर 22 गोलियां दागी
वहीं इस घटनाक्रम के तत्काल बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाई लेवल कमेटी की बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने पुलिस की सुरक्षा के बीच इस हत्या की घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रयागराज में हाई अलर्ट करने के साथ ही इस घटना के लिए प्राथमिक तौर पर जिम्मेदार माने गए 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस हत्याकांड के बाद सरकार का यह बड़ा एक्शन है। दूसरी ओर पूरे प्रयागराज को हाई अलर्ट पर रखा गया है व धारा 144 लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने हत्याकांड की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी है। 3 सदस्य कमेटी इस पूरे मामले की जांच करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। संकेत निर्भर है कि पूरे उत्तर प्रदेश में इंटरनेट सेवा बाधित करने का निर्णय लिया जा सकता है बता दें कि हमलावरों ने चंद सेकंड के भीतर लगातार 22 गोलियां अतीक और उसके भाई के ऊपर दागी थी।

