13 लाख के सोने के गहने लेकर फरार कारीगर गिरफ्तार
ज्वेलर्स के यहा पॉलिश का करता था काम,बनारस से पकड़ाया

13 लाख के सोने के गहने लेकर फरार कारीगर गिरफ्तारज्वेलर्स के यहा पॉलिश का करता था काम,बनारस से पकड़ाया

बिलासपुर ।  कोतवाली पुलिस ज्वेलर्स 26 तोला सोने के गहने लेकर फरार होने वाले आरोपी को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुकान से गहने पॉलिस करने के लिए ले जाता था। दुकानदार का भरोसा जितने के बाद वह सोने का हार 06 नग, सोने का कंगन 10 नग, सोने का लाकेट 09 नग लेकर भाग गया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि रितेश सलूजा पिता स्व0 मदन लाल सलूजा उम्र 29 वर्ष निवासी मेनरोड तेलीपारा संजय बेग हाउस ने सिटी कोतवाली थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था । कि कारीगर विष्णु सोनी को करीबन 07 वर्षो से जानता हूं जो सोने चांदी के जेवर का पॉलिश एवं कारीगरी का काम करता है। अक्सर उसकी दुकान से सोने चंादी के जेवर को पॉलिश करने एवं कारीगरी करने ले जाता था और पॉलिश कर एवं कारीगरी कर वापस कर देता था। 

4 मार्च के शाम करीबन 6.30 बजे कारीगर विष्णु सोनी प्रार्थी के दुकान मे आया और पालिस करने के लिए सोने का 09 नग लॉकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन जुमला सोने के जेवर का वजन करीबन 26 तोला को ले गया। विश्वास में आकर विष्णु सोनी को सोना पॉलिश करने दिया था। सोने को पालिस कर विष्ण सोनी रात्रि 9.30 बजे तक दुकान मे लाकर छोडऩे की बात हुई थी लेकिन वापस नही छोडा। विष्णु सोनी का पता किया पता नही चला एवं उसके मोबाईल नंबर से भी संपर्क किया। जो मोबाईल बंद होना पाया। फिर विष्णु सोनी के मकान मे जाकर पता किया तो पता चला कि विष्णु सोनी कुछ दिन पूर्व मकान खाली करके कही चला गया है। कारीगर विष्णु सोनी द्वारा प्रार्थी के सोने के जेवर को अफरा-तफरी कर दिया है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 406 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया। मामले के ंसबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रदीप कुमार आर्य ने आरोपी के पता तलाश हेतु टीम बनायी गई। 

साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव से तकनिकी सहायता लेकर आरोपी का पता किया। आरोपी विष्णु सोनी के बनारस उ.प्र. में छिपे होने कि जानकारी मिली। तत्काल निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में प्र.आर.  निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, आर. प्रशांत राठौर (एसीसीयू) की एक टीम बनारस उ.प्र. रवाना की गई। आरोपी को घेराबंदी कर बनारस उ.प्र. में पकडा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। 

आरोपी के कब्जे से सोने का 09 नग लॉकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन कुल वजन करीबन 26 तोला कीमती 13,20,000 रूप्ये जप्त किया गया। आरोपी सोने के जेवर को बेचने की फिराक में बनारस उ.प्र. गया था। जो सोने के जेवर को बेचने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकडकर बनारस उ.प्र. से बिलासपुर लाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।  

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्र.आर. निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, प्रशांत राठौर(एसीसीयू) का योगदान रहा। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *