प्रेम विवाह को लेकर बलवा
लाठी, डंडा, हंसिया,कुल्हाड़ी व रॉड से हमला,11 लोग गिरफ्तार
बिलासपुर । अंतर्जातीय प्रेम विवाह को लेकर पचपेड़ी में जमकर बवाल हुआ। लडक़ी और लडक़े वालों ने एक दूसरे की जमकर पिटाई की। इस दौरान लाठी, रॉड, हंसिया,गंडासा और कुल्हाड़ी चला। घटना में दोनो पक्ष के लोगों को चोट आई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुनील कुमार कुर्रे निवासी पचपेड़ी आज थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। कि आज से करीब 1 वर्ष पहले गांव के ही कु प्रभा सोनी पिता कांशीराम के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। 14 फरवरी को घर से दोनों एक राय होकर रायपुर आर्य समाज मंदिर में शादी किये है। शादी के बाद अपने फुफा परमेश्वर के घर अपने मां बाप भाई लोगों के साथ ग्राम पचपेड़ी में रह रहे थे। तभी आज लडकी के पिता उसकी मां, भाई एवं रिश्तेदार सहित ग्राम पचपेडी आये और शादी का विरोध कर कु प्रभा को अपने साथ ले जाने की बात कर रहे थे। मना करने पर अश्लील गाली गुप्तार कर एवं जान से मार देने की धमकी देते हुये अपने-अपने हाथ में रखे हुये लाठी, डडा, राड, गडासा, हंसिया से मारपीट करने लगे। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना पचपेडी में अपराध कमांक 76/2023 धारा-452, 294, 506, 323, 147, 148, 149 भादवि 25.27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में तत्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों से प्रकरण में प्रयुक्त लाठी, डंडा, राड, गडासा, हसिया,कुल्हाडी, मोटर सायकल को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया दोनो पक्षों के आरोपी कांशी राम पिता फागूराम सोनवानी उम्र 45 वर्ष, मंगलू राम सोनी पिता फागूराम उम्र 40 वर्ष,फागूराम सोनी पिता वेदराम सोनी उम्र 60 वर्ष,अजीत कुमार सोनवानीपिता काशीराम उम्र 20 वर्ष, इतवारी राम सोनीपिता वेदराम उम्र 60 वर्ष, विक्रांत कुमार सोनवानी पिता दुखीराम उम्र 19 वर्ष, शत्रुपा बाई पति काशीराम सोनवानी उम्र सभी साकिनान ग्राम हेडसपुर थानापामगढ जिला जांजगीर चाम्पा,संजय रात्रे पिता मनहरण रात्रे उम्र 38 वर्ष साकिन नरियरा थाना मुलमुला जाजगीर चाम्पा, तुकाराम दिनकर पिता सोनूराम उम्र 19 वर्ष साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी, सावन दिनकर पति तुकाराम दिनकर उम्र 36 वर्ष साकिन गोडाडीह थाना पचपेडी, दिलीप पिता फागूराम सोनवानी उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम हेडसपुर थाना पामगढ जिला जांजगीर चाम्पा निवासी को गिरफ्तार किया गया है।

