ऑटो एक्सपो में 200 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे, रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की रियायत, रायपुर के स्टॉलों के अलावा किसी को डिस्प्ले की अनुमति नहीं

ऑटो एक्सपो में 200 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे, रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की रियायत, रायपुर के स्टॉलों के अलावा किसी को डिस्प्ले की अनुमति नहीं

रायपुर,15 जनवरी। रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस 9वें ऑटो एक्सपो में 200 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे और 5 नए वाहनों की लॉन्चिंग भी होगी। कार, दोपहिया, तीन पहिया और कमर्शियल वाहनों के साथ-साथ ऑटो पार्ट्स, टायर और ऑयल की बिक्री होगी। स्पॉट फाइनेंस, तत्काल डिलीवरी और ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाओं से खरीदारों को सीधा फायदा मिलेगा, जिससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई रफ्तार आने की उम्मीद है।
राडा ने एक बार फिर रायपुर में श्रीराम बिजनेस पार्क में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक एक्सपो लगाने की तैयारी की है। परिवहन विभाग ने इसमें छूट देने संबंधी नियमों को नोटिफाई कर दिया है। बताया गया है कि किस तरह की खरीदी पर छूट के प्रावधान लागू होंगे।
रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (राडा) ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आगामी ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ के लिए रोड टैक्स (जीवनकाल कर) में 50 प्रतिशत की भारी रियायत देने के निर्णय का भव्य स्वागत किया है। संस्था ने इसे प्रदेश के ऑटोमोबाइल जगत और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए नए साल का सबसे बड़ा तोहफा करार दिया है।

लाइफटाइम टैक्स में इस तरह मिलेगी छूट

ऑटो एक्सपो में विकय किये जाने वाले प्रत्येक वाहन के जीवनकाल कर का भुगतान, ऑटो एक्सपो अवधि में एकमुश्त किया जायेगा। यदि कर का भुगतान ऑटो एक्सपो अवधि के बाद किया जाता है, तो कर में छूट नहीं दी जायेगी। यदि ऑटो एक्सपो में बिक्री तिथि से. पंजीयन के लिए पूरे दस्तावेज, 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो कर में छूट की पात्रता नहीं होगी, जिसके फलस्वरूप कर में अंतर की राशि, शास्ति एवं ब्याज देय होगा।

एक्सपो की मुख्य विशेषताएं और नियम

50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट- एक्सपो स्थल से खरीदे गए वाहनों (इलेक्ट्रिक वाहनों को छोडक़र) के जीवनकाल कर पर 50 प्रतिशत की सीधी बचत।
त्वरित सुविधा- एक ही परिसर में ऑन-द-स्पॉट बुकिंग, आसान फाइनेंस स्कीम और इंश्योरेंस की उपलब्धता।
वैश्विक ब्रांड्स- देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नए मॉडल और इलेक्ट्रिक वाहनों की विस्तृत रेंज।
पंजीयन की शर्त- छूट का लाभ उठाने के लिए विक्रय तिथि से 15 दिनों के भीतर पंजीयन दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
सडक़ सुरक्षा योगदान- एक्सपो में बिकने वाले वाहनों के मानक मूल्य का 0.5 प्रतिशत हिस्सा सडक़ सुरक्षा कार्यों में समर्पित किया जाएगा।

डिस्प्ले की अनुमति नहीं, व्यापसायी नाराज

रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस 9वें ऑटो एक्सपो में 200 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे। बताया जाता है कि इन स्टॉलों से राडा ने लाखों रुपए लिए है, पर उन्हे वो सुविधाएं नही दे रही है जो केवल रायपुर के स्टॉलों को दी जा रही है। मुख्य रुप से रायपुर के स्टॉलों के अलावा बाहर के ओर अन्य जिलों के स्टॉलों को डिस्प्ले की अनुमति नही है। केवल रायपुर के स्टॉलवाले ही डिस्प्ले दिखा सकते है। इससे ऑटोमोबाइल व्यापसाइयों में नाराजगी है, पर सामने जाहीर नहीं कर पा रहे है। अंदर ही अदंर यह चर्चा है कि रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (राडा) नियम कानून अपने हिसाब से चला रहे है।

पिछली बार ऑटो एक्सपो में गाड़ी खरीदकर फंसे 145 वाहन स्वामियों को नहीं मिली आरसी बुक

रायपुर में पिछले साल साइंस कॉलेज मैदान में हुए ऑटो एक्सपो में गाड़ी खरीदकर फंसे 145 वाहन स्वामियों को अब साल भर बाद राहत मिलेगी।
राजधानी रायपुर में पिछले साल रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (राडा) ने आटो एक्सपो का आयोजन किया था। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने यहां से गाडी खरीदने वालों को लाइफटाइम टैक्स में 50 प्रतिशत छूट घोषित की थी। इस छूट का फायदा उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की थी, लेकिन इनमें से 145 को अब तक आरसी नहीं मिली है। जाहिर है, ये लोग सालभर से परेशान हैं।
पिछली बार वाहन खरीदने वाले 145 गाहकों को आरटीओ ने कह दिया था कि उन्हें लाइफटाइम टैक्स छूट का आदेश नहीं मिला, फिर ये बताया गया कि डीलरों ने सही समय पर दस्तावेज नहीं दिए। ये बात भी सामने आई कि डीलरों ने ओरिजनल की जगह फोटो कापी में कागजात दिए। इन्ही सब कारणों से इन गाडियों से संबंधि आईडी एनआईसी ने ब्लाक कर दी थी।
पिछले साल साइंस कॉलेज मैदान में हुए ऑटो एक्सपो में गाड़ी खरीदकर फंसे 145 वाहन स्वामियों को अब साल भर बाद राहत मिलेगी। ब्लाक आईडी खोल दी गई है। अब आरसी मिल जाएगी। बताया गया है कि जो लोग इस मामले में फंसे थे, उनमें से अधिकांश दूसरे जिलों के हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *