पुलिस को थी नकली नोट की तलाश टुकड़े में मिली लाश
2 माह पहले पत्नी की हत्या कर 6 टुकड़े में लाश को छुपा रखा था पानी टंकी में,पति गिरफ्तार

पुलिस को थी नकली नोट की तलाश टुकड़े में मिली लाश2 माह पहले पत्नी की हत्या कर 6 टुकड़े में लाश को छुपा रखा था पानी टंकी में,पति गिरफ्तार

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर उसकी लाश के 6 टुकड़े कर पानी टंकी में 2 महीने से छिपाकर रखने का मामला आया सामने।
इस बाबत की मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सायबर क्राइम एंड क्राइम कंट्रोल टीम को नकली नोट छिपा कर रखने की सूचना मिली थी पुलिस ने जब जांच के लिए पहुंची तो पानी टंकी में पॉलीथिन में लिपटा टुकड़े में मिली महिला की 2 माह पुरानी लाश। सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर क्षेत्र में रहने वाले आरोपी पति पवन सिंह ने अपनी ही पत्नी सती साहू की 2 महीने पहले हत्या कर दी।

आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश के 6 टुकड़े  किए और उसे पानी के टंकी में 2 महीने से छुपा कर रखा हुआ था। लव मैरिज से हुई थी शादी पवन और सती साहू के दो बच्चे है। बताया जाता है कि चरित्र शंका पर पवन ने सती साहू की हत्या कर दी। बाहर हाल मृतिका का टुकड़े-टुकड़े हुआ शव पोस्टमार्टम के लिए सिम्स से भेज दिया गया है और पुलिस मामले की तत्परता से जांच कर रही है। जांच के बाद हत्या का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाएगा। सकरी टीआई सागर पाठक उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देश पर ततपरता से जांच में जुटे है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *