36वें राष्ट्रीय खेल-2022
रेलवे के पूनम मंदीप कौर ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक


बिलासपुर । 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में का आयोजन  गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर शहरो में संपन्न हुए । इस 36वें  राष्ट्रीय खेल-2022 के विभिन्न खेलों में लगभग 8,000 से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया । इस राष्ट्रीय खेल का समापन दिनांक 12 अक्टूबर को भावनगर में किया गया । इस 36वें राष्ट्रीय खेल-2022 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाडिय़ों ने अपने अपने  परिक्षेत्र में शानदार प्रर्दशन किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पूनम मंदीप कौर बॉक्सर ने 57 में वेट कैटेगरी वर्ग के अंतर्गत स्वर्ण पदक हासिल किया है। महाप्रबन्धक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूनम मंदीप कौर के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी ।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *