वाय सी सी आई सीजन 4 के फाइनल मुकाबले में अयानवीर बने मैन ऑफ द मैच
छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ यूथ विंग्स के तत्वाधान में खेली गई मैच
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ यूथ विंग्स के तत्वधान में वाय सी सी आई के तत्वाधान में खेली गई सीजन 4 का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह सम्पन हुआ । फाइनल मुकाबला होटल जीत वारियर्स बनाम सरदार ट्रेडर्स के मध्य खेला गया । जिमसें टास जीतकर जीत वारियर्स ने बोलिंग करने का निर्णय लिया बल्लेबाजी करने उतरी सरदार ट्रेडर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 112 रन बनाये जिसके बाद लक्ष्य पीछा करने उतरी जीत वारियर्स को हार का सामना करना पड़ा । इस तरह सीजन 4 वाय सी सी ई का का खिताब सरदार ट्रेडर्स ने जीता ।
महज 13 साल के अयानवीर सिंह भाटिया ने फाइनल मैच में दमदार प्रदर्शन किया

जब टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी टीम में दबाव का भाव था , लेकिन टीम के महज 13 साल के अयानवीर ने टीम में मजबूत कड़ी का किरदार निभाया और टीम के लिए अहम रन जोड़े जिससे टीम 112 रनों तक पहुची , यही नही अयानवीर मानो इस फाइनल मैच को जितने के जिद से उतरे हो उन्होंने अपनी खब्बू गेंदबाजी से विपक्षी टीम के हौसले पस्त कर दिए और 2 अहम विकेट भी लिए ।अयानवीर सिंह भाटिया के दमदार प्रदर्शन के कारण फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच बने ।

