इंडियन पुलिस बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने जीता गोल्ड
अंबिकापुर। चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित 15 वीं आल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप जो 20 से 26 फरवरी के बीच देश के सभी राज्यों एवं सेंट्रल पैरा मिलिट्री के कुल 38 यूनिट्स के बीच हुई उक्त प्रतिस्पर्धा में सरगुजा जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) सूरज सिंह परिहार (भा.पु.से.) उप पुलिस अधीक्षक अंजली येरवारा शामिल हुई। श्रीमती भवना गुप्ता ने वीमेन्स सिंगल व डबल में साथी अंजलि येरवारा के साथ महिला डबल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल एवं मिक्सड डबल चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाई है।

