लापता युवती की लाश पोड़ी के जंगल में युवक के साथ फांसी पर लटकती मिली
युवती की मोबाइल लोकेशन से पुलिस पहुंची पोड़ी के जंगल

रतनपुर (जीआर)। पोड़ी के जंगल में किशोर युगल की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली। मृतक युवती पेंड्रा क्षेत्र की है, इसकी लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराया था। पुलिस युवती के मोबाइल लोकेशन की खोज करते हुए पौड़ी के जंगल में पहुंची थी।
आज रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी के जंगल में सुबह-सुबह लड़के-लड़की की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली। बताया जा रहा है कि मृतक युवती पेंड्रा क्षेत्र की है, इसकी लापता होने की परिजनों ने गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया था।पुलिस खोजबीन में लगी हुई थी। युवती के मोबाइल लोकेशन की खोज करते हुए पुलिस पोड़ी के जंगल में पहुंची थी, जहां तलाश के बाद जंगल के भीतर एक पेड़ पर लटकते युवक-युवती की लाश मिली है। पहली नजर में इसे प्रेमी जोड़ा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर मर्चुरी भेज दिया है।पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसका नंबर सीजी 10 एपी 7347 है, इसके आधार पर युवक की पहचान तलाश की जा रही है। युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है, जिनके मौके पर पहुंचने के बाद आगे की जांच कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि युवती नाबालिक हो सकती है।


