बिलासपुर-इंदौर फ्लाइट आज से
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्यव सिंधिया,सीएम भूपेश बघेल फ्लाइट को दिखाएंगे हरी झंडी,वर्चुअल करेंगे शुभारम्भ
अलाइंस एयर कंपनी ने अपनी सेवा में किया विस्तार


बिलासपुर  (जीआर)।  अलायंस एयर कंपनी द्वारा बिलासपुर-इंदौर बिलासपुर के बीच सोमवार से नई विमान सेवा प्रारम्भ की जा रही है। इस फ्लाइट को केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। मंत्री सिंधिया दिल्ली से और सीएम बघेल रायपुर से कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। नई फ्लाइट के शुभारंभ अवसर पर बिलासा एयरपोर्ट प्रबन्धन द्वारा उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें सांसद,विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। एयरपोर्ट प्रबन्धन ने आमंत्रण कार्ड छपाने के अलावा बांटने का काम भी पूरा कर लिया है। इंटरनेट मीडिया के जरिये भी आमंत्रण को प्रसारित किया जा रहा है। बिलासा विमानतल से शहर के साथ ही अंचलवासियों को हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
अलाइंस एयर कंपनी ने अपनी सेवा में विस्तार किया है। विमानन कंपनी द्वारा अभी बिलासपुर से नई दिल्ली, प्रयागराज और जबलपुर की फ्लाइट चलाई जा रही है। विमानन कंपनी ने भोपाल फ्लाइट को छब्बीस सितबंर से बंद कर दिया गया। इसका कारण उस रूट में पर्याप्त यात्री का नहीं मिलना बताया जा रहा है। इसके बाद नई दिल्ली – जबलपुर से भोपाल जाने वाली फ्लाइट का तीन अक्टूबर से इंदौर तक विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए शहर व अंचलवासियों को इंदौर के लिए हवाई जहाज की सुविधा सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को मिलेगी। यह फ्लाइट इंदौर से वापस आकर, जबलपुर, नई दिल्ली के विमान सेवा है। सोमवार को आयोजित होनेव वाले समारोह में नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल शामिल होंगे। इसके अलावा सांसद अरूण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के अलावा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रहे इस उद्घाटन कार्यक्रम में समिति के कार्यकर्ता अपने साथ अपनी माँग के पोस्टर ले कर जाएंगे। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिलासपुर से सभी महानगरों तक हवाई सुविधा ना होने का हवाला दे कर बिलासपुर से हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई मार्गो को उड़ान योजना में शामिल करने की मांग करेंगे।


महानगरों तक उड़ान योजना में शामिल करने की सिंधिया से करेंगे मांग


हवाई सुविधा  संघर्ष समिति ने कल  बिलासपुर इंदौर प्रारम्भ होने पर सभी  को बधाई और शुभकामनाये दी है।  समिति इस अवसर पर बिलासपुर से महानगरों तक उड़ान और नाईट लैंडिंग आदि मांग भी  सामने रखेगी।  वही आज भी समिति का महाधरना आंदोलन जारी रहा। समिति ने पुन: एक बार जोर देकर कहा कि बिलासपुर से महानगरों तक के हवाई मार्ग उड़ान योजना में शामिल किया जाना जरुरी है उसके बिना निजी एयरलाइन कम्पनिया उड़ान प्रारम्भ करने में हिचकिचा रही है।  गौरतलब है की उड़ान 3. 0  योजना में बिलासपुर दिल्ली डायरेक्ट और बिलासपुर कोलकाता हवाई मार्ग शामिल थे परन्तु 2018 में एयरपोर्ट तैयार ना होने के कारण कोई एयरलाइन कंपनी आगे नहीं आई।  बाद में जब एयरपोर्ट बन कर तैयार हो गया तब उड़ान 4. 0  और उड़ान 5. 0 में  शामिल नहीं किये गए. हाल ही में जारी सूची में छत्तीसगढ़ राज्य का कोई हवाई मार्ग शामिल नहीं है। साथ ही समिति ने राज्य सरकार से  पर नाईट लैंडिंग  कार्य और टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार कार्य को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की है. यह कार्य आर सी एस फण्ड  से होना है। इस कारण राशि की समस्या नहीं है। समिति ने इंदौर उड़ान उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह को अथिति ना बनाने पर रोष व्यक्त किया। गौरतलब है की धर्मजीत विधानसभा में एयरपोर्ट विकास के लिए सार्वधिक मुखर रहे है। वे बिलासपुर लोकसभा के अंदर भी आते है और बिलासपुर एयरपोर्ट केवल बिलासपुर जिले का एयरपोर्ट नहीं है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *