भाजपा ने निकाली भ्रष्टाचार की बारात, विधायक-महापौर का मुखौटा पहनकर दूल्हा-दुल्हन ने किया अनोखी कला का प्रदर्शन, बैंडबाजे, रोड लाइट और घोड़ी की भी थी व्यवस्था,जमकर हुई आतिशबाजी, बारात में शामिल भाजपाईयों के साथ नाचते नजर आए पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल
चिरमिरी। मनेंद्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी नगर पालिक निगम में भाजपा ने कांग्रेस के विधायक और महापौर की भव्य बारात निकाली । भ्रष्टाचार की बारात में बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए, वहीं बारात का आनंद नगरवासियों ने भी पुरजोर तरीके से लिया । जिन्हे बिन मौसम बारात देखने का अवसर मिला जो की अपने आप में अनोखी बारात थी।
ज्ञात हो कि मनेंद्रगढ़ विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी के ऊपर भाजपा लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाती चली आ रही और अब जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है भाजपा और आक्रमक हो गई है और अब भाजपा ने एक नया प्रदर्शन भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया है जिसमे भाजपा ने भ्रष्टाचार की भव्य बारात निकाली है।

बारात भी देखने लायक थी दूल्हा भी था, दुल्हन भी थी और घोड़ी सहित बैंडबाजा, रोड लाईट और आतिशबाजी भी था। वहीं नाचते हुए बाराती भी थे और कुछ ऐसे भी थे जो बुआ और फूफाओ की भूमिका में थे और बारात के लिए रास्ता निकाल रहे थे । कुल मिलाकर निकाली गई भ्रष्टाचार की बारात सफल रही और शहर में बारात का आनंद शहरवासियों ने भी जमकर उठाया। भ्रष्टाचार की बारात में दूल्हा विधायक का मुखौटा पहने हुए शामिल था और दुल्हन महापौर का । कुल मिलाकर दूल्हा-दुल्हन के रूप में विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी का चेहरा सामने किया गया था जो मुखौटों से सामने था।
भाजपा चिरमिरी मंडल के तत्वाधान में आयोजित भ्रष्टाचार की बारात में विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी के द्वारा किस तरह से मनेंद्रगढ़ विधानसभा सहित नगर निगम में भ्रष्टाचार किया गया है यह जनता को बताने का काम किया गया और जिसमे भाजपाई पूर्ण रूप से सफल भी नजर आए।
भ्रष्टाचार की बारात में दूल्हे के लिए घोड़ी की व्यवस्था की गई थी । भ्रष्टाचारी दूल्हा घोड़ी पर सवार था । यह भाजपा की तरफ से तैयारी थी। भाजपा ने पूरे कार्यक्रम को बारात का शक्ल देने की पूरी कोशिश की और उसमे वह सफल भी रहे। भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार के लिए विधायक पर आरोप लगाते हुए उन्हीं का मुखौटा पहने एक व्यक्ति को घोड़ी पर चढ़ाया और उसे भ्रष्टाचार का दूल्हा साबित किया

