पौधा तुहर द्वार: 1 लाख पौधा लगवाने का लक्ष्य-प्रभाकर खलखो वनमंडलाधिकारी, छत्तीसगढ़ शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना
कोरिया।कोरिया छत्तीसगढ़ में स्वच्छ वातावरण तथा वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा ‘पौधा तुहर द्वार’की योजना के तहत जिला कोरिया बैकुंठपुर विकासखंड में पौधा वितरण का कार्य जारी है।
वनमंडलाधिकारी प्रभाकर खलखो जिला कोरिया बैकुंठपुर के द्वारा बताया गया कि हमारा लक्ष्य 1 लाख पौधा लगवाने का है और विकासखंड बैकुंठपुर में पौधों से भरी पिकअप गाड़ी इधर-उधर घूम रही है जिन भाई बहनों एवं सदस्यों और क्षेत्र के नागरिकगणों को पौधा चाहिए तो पौधा ले ले। फलदार पौधा को हरियाली प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा चुका है।
उल्लेखनीय रहे कि वन विभाग द्वारा विशेष पहल करते हुए ‘पौधा तुहर द्वार’योजना के तहत रायपुर वन मंत्री मो, अकबर के द्वारा शुरुआत की गई नि:शुल्क पौधा पहुँचाकर दिया जा रहा है।
वही वन विभाग बैकुंठपुर के एसडीओ अखिलेश मिश्रा के द्वारा बताया गया कि यह योजना लगभग पूरे बारिश के महीने में चलता रहेगा , जिसमें आंवला, करंज, नीम, गुलमोहर, जामुन, मुनगा, कचनार, अमरूद, सीताफल, पेल्टाफार्म, नींबू, बादाम आदि प्रजाति के पौधों को आम जनों को मांग के अनुसार उपलब्ध पौधों को घर दुकान, आफिस, आदि स्थल पर पहुँचाकर वृक्षारोपण करने हेतु नि:शुल्क पौधा प्रदाय किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस वर्ष ‘पौधा तुहर द्वार’योजना के तहत बैकुंठपुर क्षेत्र के अंतर्गत और विकासखंड बैकुंठपुर के पंचायतों में भी हितग्राहियों को पौधे जाम, आँवला, नींबू, सीताफल, कटहल, बेल, जामुन, नीम, कचनार, गुलमोहर एवं मुनगा आदि पौधों का वितरण किया जा रहा है निशुल्क पौधों का मांग के अनुसार नि:शुल्क वितरण किया गया है।

