पुलिस की बड़ी कार्यवाही:17 जुआरी गिरफ्तार,70 हजार नगद, 6 मोटर साईकिल व स्कूटी जब्त
श्रीराम बरनवाल
कोरिया एमसीबी। एमसीबी जिले के खोंगापानी क्षेत्र में चल रहे जुआ के फड़ में पुलिस ने छापा मारकर 17 जुआड़ियों से लगभग 70 हजार रुपये जप्त करने में बड़ी सफलता मिली है।

मामले का खुलासा करते हुए थानां प्रभारी मोती लाल शुक्ल ने बताया कि आईजी सरगुजा रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक सिदार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक के मार्ग दर्शन में एसडीओपी राकेश कुमार कुर्रे के नेतृत्व में सभी थानां प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि सट्टा,जुआ,मादक पदार्थो जैसे अवैध कार्यो पर संलिप्त लोगो पर कार्यवाही किया जाये उसी क्रम में मुखबिर लगा कर रखे थे जहा खोंगापानी में कुछ लोग जुआ खेल रहे है इस सूचना पर टीम बनाई गई और जुआ फड़ में रेड कार्यवाही की गई, जिसमें 17 लोग जुआ खेलते पकड़े गये । उन 17 लोगो से 6 मोटर साईकिल 11 मोबाइल और लगभग 70 हजार रुपये उन लोगो से बरामद किया गया । अभी जो छत्तीसगढ़ में नया जुआ एक्ट के नियम बना है उसकी धारा 3 के तहत कार्यवाही की गई है वही आरोपियों के साथ एक महिला भी थी जो जुआ में संलग्न थी।

