खदान धसकने से तीन महिलाओं सहित 4 की मौत एमसीबी जिले के खडग़वां के बंजारीडांड में हादसा

खदान धसकने से तीन महिलाओं सहित 4 की मौत एमसीबी जिले के खडग़वां के बंजारीडांड में हादसा

मनेंद्रगढ़। कोरिया जिले के खडग़वां में छुई खदान धसकने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत होग गई। अभी भी मलबे में कई लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक चार लोगों के शव बरामद पुलिस बल मौके पर मौजूद है। लापता लोगों की तलाश अभी जारी है।

खडग़वां थाना क्षेत्र के बंजारी डाड के मौहरी पारा में बुधवार की शाम लगभग 8लोग छुही मिट्टी खोदने के लिए गए थे। शाम लगभग 5.30बजे सभी ग्रामीण मिट्टी खोद रहे थे तभी अचानक खदान धसकने से सभी लोग मलबे में दब गये. आस पास के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खडग़वां थाना प्रभारी विजय सिंह मौके पर पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण वहां जमा होगा गये थे। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों के बचाव का काम शुरू किया गया। चार लोगों के शव निकाले गए। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरूष है। कुछ लोग अभी भी लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *