आज से छत्तीसगढ़ पर्यटन में जुड़ जायेगा सीतामढ़ी हरिचौका, मुखमंत्री भूपेश बघेल का आज जनकपुर भरतपुर के सीता मणि हरीचौका मे आगमन, आदमकद प्रतिमा का करेंगे अनावरण हरि चौका में भगवान श्रीराम वाटिका व अधोसंरचना का करेंगे लोकार्पण

श्रीराम बरनवाल
एमसीबी। पुरानी मान्यता हैं कि त्रेतायुग में भगवान राम को जब चौदह वर्षो का वनवास माता कैकेयी के कहने पर पिता अयोध्या नरेश दशरथ ने दिया था, लगभग साढ़े ग्यारह वर्ष से अधिक समय उन्होंने चित्रकूट में गुजारे,उसके पश्चात उनका प्रथम आगमन छत्तीसगढ़ के जनकपुर भरतपुर के सीतामढ़ी हरिचौका में हुआ था, वही मवई नदी के किनारे रात दिन वही गुजारे, कहते हैं,मान्यता यह भी है कि भगवान विश्वकर्मा उनके लिए 17 कमरों का भवन निर्माण किया था,जहा माता सीता वही रसोइया में भोजन बनाकर भगवान राम व भाई लक्ष्मण को चौका मे खाना बनाकर खाया वही रात्रि विश्राम किया,तभी से वहा का नाम हरि चौका पड़ा जहा आज मकर संक्रांति तथा महा शिवरात्रि पर्व त्यौहार पर बड़ा मेला लगता भी लगता है।

इस पंच वर्षीय भूपेश सरकार जब सत्ता में आई तो उन्होंने आराध्य भगवान सियाराम के छत्तीसगढ़ के प्रवेश द्वार यानी हरीचौका सीतामणी से उनके पद चिन्हों पर चिन्हित 10 पड़ाव जगहों पर दो हजार दो सौ साठ (२२६०)किलो मीटर की दूरी तक सड़क निर्माण करवा कर माता कौशल्या के मायके चंद्रखूरी होते हुए रामा रामम ( दंडकारण्य) जो उस समय कहलाता था,इन 10 जगहों को पर्यटन स्थल चिन्हित कर विकसित किया गया, जो छत्तीसगढ़ के मानचित्र पर एक अमिट छाप छोड़ने की तैयारी की जा रही है,आज प्रवेश द्वार पर आराध्य भगवान सियाराम के 25 फिट की प्रतिमा स्थापित कर रामायण महोत्सव का शुरुवात करेगे।

इस दौरान भुपेश बघेल के साथ विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महन्त उप मुख्य मंत्री टी एस सिंह देव ताम्रध्वज साहू,अमरजीत भगत सांसद ज्योत्सना महंत सांसद दीपक बैज , अनिला भेड़िया,विकास उपाध्याय, विधायक गुलाब कमरों,विधायक डा विनय जयसवाल,विधायक अम्बिका सिंह देव,जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, महापौर चिरमिरी कंचन जयसवाल के साथ मंत्री विधायक व अन्य नेतागण उपस्थित रहेगे।

