अमित जोगी बाथरूम में बैठकर निर्णय लेते हैं-प्रमोद शर्मा। मुझे भी पार्टी से निकालना हो तो निकाल सकते हैं

बिलासपुर (जीआर)। विधायक धर्मजीत सिंह के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से निष्कासन को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार क्षेत्र के विधायक प्रमोद शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा ऐसा करना सरासर गलत है। धर्मजीत सिंह एक लोकप्रिय विधायक है। उन्होंने श्री सिंह को पार्टी से निकालने के फैसले पर कहा है कि अमित जोगी पार्टी के फैसले बाथरूम में लेते हैं।
जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को जोगी काँग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्काषित कर दिया गया है। इस फैसले को लेकर पूरे प्रदेश के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के अधिकतर नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखी जा रही है। इसी विषय को लेकर बलौदा बाजार से जोगी काँग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि धर्मजीत सिंह के निष्कासन को लेकर रेणु जोगी के द्वारा न तो उनसे पूछा गया और ना ही बताया गया। ऐसा करना सरासर गलत है।
उन्होंने श्री सिंह को पार्टी से निकालने के फैसले पर कहा है कि अमित जोगी पार्टी के फैसले बाथरूम में लेते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि उनके फैसले का मैं विरोध करता हूं और कहा कि मैं धर्मजीत सिंह के साथ हुँ, मुझे भी पार्टी से निकालना हो तो निकाल सकते हैं।
इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जोगी काँग्रेस बैक फुट पर जा सकती है। प्रदेश के कई बड़े नेता जोगी कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं।

