गणेश नगर में निकली कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा
बिलासपुर । बिलासपुर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा गणेश नगर मे निकली। बिलासपुर कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ब्लॉक क्रमांक 4 रेलवे परिक्षेत्र वार्ड पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान के वार्ड नंबर 46 में महापौर रामशरण यादव एवं पदयात्रा के प्रभारी नसीम खान कोषाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, शेखर मुदलियार के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकाली गई और पद यात्रा के दौरान वार्ड के नागरिकों से भेंट मुलाकात की गई ।

और छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । उक्त पदयात्रा कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मोती थावरानी, पार्षद एवं एमआईसी अजय यादव, पार्षद साईं भास्कर , एल्डरमैन अजरा खान , राकेश सिंह महामंत्री, राजा व्यास संयुक्त महामंत्री, सैयद इमरान हुसैन सचिव शहर कांग्रेस कमेटी, मोहम्मद अयूब जिला महासचिव प्रभारी ब्लॉक क्रमांक 4 सेवादल, सैयद मकसूद अली अध्यक्ष जोन क्रमांक 6 कांग्रेस सेवादल, यू मुरली राव शहर सचिव, रोशन पाटले पूर्व पार्षद, जोगेंद्र गोयल ब्लॉक सचिव, शमशाद बेगम जिला महासचिव, शुभलक्ष्मी सिंह जिला महासचिव, राजकुमार बंजारे जिला सचिव, सविता महिलांगे ब्लॉक-4 अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, अभिलाष रजक शहर सचिव, शेख नजीर जिला संयुक्त सचिव, सोहराब खान पूर्व उपाध्यक्ष ष्टरूष्ठ छात्रसंघ, विराक रजक ब्लॉक-2 सचिव, रोशन भास्कर प्रदेश सचिव हृस्ढ्ढ, महेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, सरजू समुद्रे, बबलू बकटेल, चिरंजीव राव पूर्व पार्षद प्रत्याशी, राकेश मिश्रा, बापी डे, अजमत खान, शेख इलियास, सलीम खान, रेहान खान, नरसिंह राव, देवेंद्र लहरे, राजेश नागपुरे, सत्येंद्र खांडे, जितेंद्र कुमार एवं भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।
अच्छे दिन का नारा सिर्फ जुमला साबित हुआ

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 03 सरकंडा द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत चांटीडीह पेट्रोल पंप के पास से पदयात्रा शुरुआत कर रपटा मुख्य मार्ग, संतोषी मंदिर, नंदेश्वर मंदिर से रामायण चौक सब घर घर संपर्क किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू ने कहा कि अच्छे दिन और सबका साथ सबका विकास का नारा सिर्फ जुमला साबित हुआ । भाजपा ने आम जनता को धोखे में रखकर सरकार बनाई। जनसंपर्क के दौरान जनता आप बीती खुद बता रही है । महंगाई और बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बैठाने का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार लोगों को दो वक्त के रोटी के लिए भी रोजगार नहीं दे पा रही बल्कि महंगाई बढ़ाकर लोगों के हाथ से निवाला छीन रही है। इस दौरान राजेन्द्र साहू, शिल्पी तिवारी, मनोज शर्मा, चित्रलेखा कांस्कार, रीता मजूमदार, सावित्री सोनी, राजकुमार यादव, दिनेश सूर्यवंशी, घनश्याम कश्यप, नवल सोनी, राजेन्द्र वर्मा, रितेश राय, कमलेश सोनी, सुरेन्द्र तिवारी, शेख तहरीमा, मुकेश धमगाय, दुरदेशी धनकर, अनिल यादव सहित वार्ड के कार्यकर्ता शामिल रहे।
बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा से बेरोजगारों में खुशी-मेयर

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एक के द्वारा भारतीय नगर में वार्ड क्रमांक 24 के बूथ क्रमांक 71-75 में लोगों के घर-घर पहुंचकर राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की नाकामी को उजागर किया। महापौर रामशरण यादव के साथ उनकी पत्नी विनीता यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन तथा पार्षद स्वर्णा शुक्ला रामा बघेल, समेत अनेक कांग्रेसी भारतीय नगर में लोगों के घर घर पहुंचे। तथा निगम की ककॉलोनी में लिए हैं। भी पहुंचकर कांग्रेसियों केंद्र सरकार की मंहगाई विरोधी नीतियों को लेकर जनता को जानकारी दी। राज्य सरकार के कैबिनेट में पारित बेरोजगारी भत्ता का स्वागत करते हुए महापौर रामशरण यादव ने कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने जहां किसानों के हित में बड़े निर्णय गरीब मजदूरों को गोधन न्याय योजना का लाभ दिया है। वहीं प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अब प्रदेश सरकार बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है। जिससे बेरोजगारों के जीवन में खुशहाली आएगी। प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने 2018 के चुनाव में जनता से जो वादे किए थे वह सभी वादे पूरे कर रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता मिलने से युवाओं में उत्साह भी आएगा और राज्य सरकार के बजट से करोड़ों मौजूद थे। रुपए अब बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में दिया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन, स्वर्णा शुक्ला ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाएं अब घर-घर तक पहुंच रहे हैं । युवाओं को भूपेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता का तोहफा दिया है। इसके पहले भी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों से कोई शुल्क नहीं लिया बेरोजगारी भत्ता बड़ा ऐतिहासिक फैसला है। आज के हाथ से हाथ जोड़ अभियान में समीर अहमद, शेख निजामुद्दीन, रामा बघेल , रमजान गौरी, आयज खान, विनय वैद्ये, मधु अवस्थी, पदमा, रिजवान खान, अलावा अनेक कांग्रेसजन आदि उपस्थित थे।

