रेलवे मुख्या्लय में रेलों के कामकाज में उत्तररोतर प्रगति के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित

बिलासपुर (जीआर) रेलों के कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से आज 14 से 30 सितम्बर तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्या्लय में राजभाषा पखवाड़ा- 2022 मनाया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज जोनल सभा कक्ष में हिंदी निबंध तथा टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रथम एवं द्वितीय पाली में किया गया । इन प्रतियोगिताओं में मुख्यालय के विभिन्न विभागों के कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों को उनके द्वारा प्राप्त स्थान के अनुसार ‘’राजभाषा पखवाड़ा 2022 समापन समारोह” के दिन पुरस्कृत किया जायेगा ।

