कांग्रेस का रायपुर अधिवेशन आज से
महाअधिवेशन में बनेगा लोस चुनाव का रोडमैप
15 हजार से अधिक कांग्रेसी नेता होंगे शामिल

कांग्रेस का रायपुर अधिवेशन आज सेमहाअधिवेशन में बनेगा लोस चुनाव का रोडमैप15 हजार से अधिक कांग्रेसी नेता होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। देशभर के 15 हजार से ज्यादा कांग्रसी नेता छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नेताओं के ठहरने, आने-जाने और सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। 24 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचेंगे। 25 फरवरी को प्रियंका गांधी रायपुर पहुंचेगी। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन नया रायपुर के मेला स्थल में होने वाला है। इस अधिवेशन को 2023 में 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है। अधिवेशन में कांग्रेस विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप बनाएगी। तीन दिवसीय अधिवेशन में इसकी पूरी प्लानिंग की जाएगी कि चुनावी मैदान में कांग्रेस कैसे उतरेगी। अधिवेशन के आखिरी दिन यानी 26 फरवरी को एक जनसभा भी होगी, इसकी भी अंतिम दौर में तैयारी चल रही है। कांग्रेस के इस तीन दिन के अधिवेशन में 15 हजार से ज्यादा नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए रायपुर और नया रायपुर गेस्ट हाउस रिजॉर्ट, होटल, सर्किट हाउस और धर्मशालाओं को भी बुक किया गया है। कांग्रेस के बड़े कद के नेताओं के लिए नया रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट को बुक किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और बड़े नेताओं के लिए इसमें व्यवस्था की गई है।
खडग़े पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े रायपुर पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी नजर आए विमानतल पर नजर आए। इस अधिवेशन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।
रायपुर पहुंचकर मल्लिकार्जुन खडग़े ने मीडिया से कहा- आज मैं छत्तीसगढ़ के इस पावन धरती पर आया हूं, पहली बार कांग्रेस के अध्यक्ष के नाते आया हूं  मुझे काफी खुशी हो रही है, लेकिन दुख की बात यह कि जब मैं यहां पर अपने अधिवेशन में शामिल होने पहुंच रहा था, तो मेरे बहुत से कार्यकर्ताओं को और नेताओं को परेशान किया गया। खास करके हमारे स्पोक्सपर्सन पवन खेड़ा जी को अरेस्ट करके।आसाम की पुलिस आकर उनको गिरफ्तार करती है, ऐसा नियम में कोई ऐसा प्रावधान नहीं है।
खडग़े ने आगे कहा मुझे बहुत खुशी हुई कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी और एक तमाचा उनके (भाजपा) ऊपर पड़ा। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। हम जब पार्लियामेंट के अंदर अपनी बात बोलना चाहते हैं तो भी हमें बोलने नहीं दिया जाता, जब बाहर हम बोलना चाहते हैं तो भी हमें बोलने नहीं दिया जाता। खडग़े ने कहा इस देश में फ्रीडम ऑफ स्पीच को, बोलने की आजादी को खत्म करने की कोशिश यह लोग कर रहे हैं। इनके हाथ में डेमोक्रेसी और संविधान सुरक्षित नहीं है। इसलिए ऐसे लोगों की कार्रवाई का मैं खंडन करता हूं।
खडग़े  ने कहा जब हमारा यहां अधिवेशन हो रहा है हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर हमारे नेताओं के ऊपर ईडी की छापेमारी, इनकम टैक्स के छापेमारी। ऐसा कभी नहीं हुआ उन लोगों के भी अधिवेशन हुए हैं लेकिन कभी किसी ने उन्हें ऐसे परेशान नहीं किया। लेकिन यहां हमारे अधिवेशन को खत्म करने के लिए बाधित करने के लिए कोशिश कर रहे हैं । लेकिन जनता मजबूत है और छत्तीसगढ़ की जनता और चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और हमारे तमाम साथी एक होकर इसका सामना करेंगे।
तीन हजार जवान सुरक्षा में होंगे तैनात
कांग्रेस के इस तीन दिन के अधिवेशन में 15 हजार से ज्यादा नेता शामिल होंगे।  राष्ट्रीय अधिवेशन में 3,000 से अधिक सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे। आईजी इसके प्रभारी होंगे। इनके सहयोग के लिए चार डीआईजी और डेढ़ दर्जन एसएसपी की ड्यूटी लगाई गई है। अधिवेशन के दौरान सादी वर्दी में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं वीआईपी  और वीवीआईपी के आने का रूट अलग-अलग रखा गया है। जबकि 400 जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *