विधायक विनय जायसवाल ने सांसद ज्योत्सना महन्त से की मुलाकात
एमसीबी।मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल ने खड़गवां रेस्ट हाऊस में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना दास महंत से सौजन्य मुलाकात खडगवा के विश्राम गृह में कर उनका स्वागत किया , उक्त मुलाकात मे मनेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र के ट्रेन के मुद्दे विशेस कर नागपुर हाल्ट से चिरमिरी रेल लाइन में जुड़ने संबंधी सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान विधायक जायसवाल के साथ चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती नीता डे सांसद प्रतिनिधि अशोक श्रीवास्तव ब्लाक अध्यक्ष मनोज साहू सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर स्वागत किया।


