भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता शिवांस जैन
चिरमिरी में नई कोयला खदान खोलने पर की चर्चा
चिरमिरी । चिरमिरी के युवा नेता विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में पंजाब के पठानकोट से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए और उनके साथ जम्मू तक लगभग 12 किलोमीटर पदयात्रा भी की ।
इस दौरान युवा नेता शिवांश जैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से चिरमिरी की बन्द होती कोयला खदानों के कारण लोगो के पलायन की समस्या पर चर्चा की और चिरमिरी में नई कोयला खदाने खोलने के लिए पहल करने की मांग की जिसपर श्री गांधी ने लोकसभा में उक्त मुद्दे को उठाने की बात कही।

