पत्नी की हत्या कर थाने में किया समर्पण

तखतपुर। पत्नी की हत्या कर आरोपी पति ने थाने में जाकर खुद सरेण्डर कर दिया। पुलिस आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा उपरांत शव का पोस्टमार्डम कराया तथा गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजा निवासी आरोपी जागेंद्र साहू 30 अक्टूबर की दोपहर लगभग 12 बजे तखतपुर थाना पहुंचा और थाने में बताया कि वह अपनी पत्नि नीशा साहू की हत्या कर दिया है।
इतना सुनते ही पुलिस आरोपी को थाने में बैठाकर पुछताछ किया और खुद घटना स्थल पर लेकर पहुंचे जहां महिला की लाश पडी थी पुलिस शव का पंचनामा उपरांत पोस्टामार्टम कराया तथा हत्या में प्रयुक्त सामाग्री जप्त किया। तथा आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
चरित्रशंका पर हत्या_ पुछताछ पर आरोपी जागेंद्र साहू ने बताया कि उसे अपनी पत्नि की चाल चलन पर शक थ और जब दोनों सुबह 9 बजे खेत गए थे तभी से वह ठान लिया था कि हत्या करेगा और मौके की तलाश में वह अपने पत्नि की सिर पर पत्थर रखकर वार कर दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

