राज्य स्तरीय खेलों में बिलासपुर को विजेता ट्रॉफी
22वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

राज्य स्तरीय खेलों में बिलासपुर को विजेता ट्रॉफी22वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन

बिलासपुर । 27 अक्टूबर से जिले में चल रही 22वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में कबड्डी, फ्लोरबॉल, क्रिकेट, हॉकी, बेसबॉल और कराटे की प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें बिलासपुर संभाग ने सबसे अधिक कुल 86 अंक अर्जित कर ट्रॉफी अपने नाम की इसके बाद दुर्ग ने 52 अंक अर्जित कर उपविजेता की उपलब्धि हासिल की। अंक तालिका में 20 अंक हासिल कर रायपुर संभाग तृतीय स्थान पर रहा वही बस्तर संभाग ने 16 अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया और सरगुजा संभाग 15 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर रहा । समापन अवसर पर पहुंचे विशिष्ट अतिथियों ने मंच से स्कूली खिलाडिय़ों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।  आयोजकों को शहर में इस शानदार सफल आयोजन के लिए बधाई का पात्र मानते हुए भविष्य में और भी अधिक बड़ा टूर्नामेंट कराने के लिए शुभकामनाएं दी ।

खेल जिनके दिनचर्या में शामिल होता है उन्हे फिटनेस के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ती धरम लाल कौशिक पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरम लाल कौशिक ने विजेता बच्चों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि खेल जिनके दिनचर्या में शामिल होता है उन्हे जिम जाने की जरूरत नहीं होती। आप किसी देश के प्रधान मंत्री या राष्ट्रपति का नाम हो सकते है नही जानते हों किंतु आप उस देश के किसी न किसी खिलाडिय़ों का नाम जरूर जानते होंगे यह खेल की गरिमा है जो किसी आम व्यक्ति को विश्व पटल पर पहचान दिलाता है। राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता एक पड़ाव है। 

इस अवसर पर जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय शालेय ्रक्रीडा प्रतियोगिता एक पड़ाव है आप भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें ऐसी मेरी शुभकामनाएं है बिलासपुर में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

यह बिलासपुर शहर के लिए सौभाग्य का विषय है सफल आयोजन के लिए मैं शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला क्रीडा अधिकारी तथा व्यवस्था में लगे हुए समस्त अधिकारीगण, शिक्षक, प्रशिक्षक एवं समस्त कर्मचारियों को बधाई देता हूं। अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बिलासपुर राजेंद्र शुक्ला ने हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध कविता कोशिश करने वालों की कभी हार नही होती का जिक्र करते हुए प्रतियोगिता में विजय पताका फहराने वाले बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए जो बच्चे जीत हासिल नहीं कर पाए उन्हें प्रयास जारी रखने को कहा। 

अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर प्रमोद नायक ने कहा कि छात्र जीवन में जितना महत्व पढ़ाई का होता है उतना ही महत्व खेल का भी होता है दोनों छात्र जीवन के दो महत्वपूर्ण पहलू है दोनों में बेहतर तालमेल के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षा की वास्तविक उपलब्धि है। इस अवसर पर बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व होता है विशेषकर छात्र जीवन में खेल बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को नई पहचान देता है। स्कूल शिक्षा विभाग बिलासपुर इस सफल आयोजन के लिए बधाई के पात्र हैं । मैं सभी बच्चों, उनके प्रशिक्षकों,अधिकारियों एवं शिक्षकों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देता हूं। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *