दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में डकैती तीन बैग में रुपए लेकर बाइक से हुए फरार डकैती के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
रायगढ़। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ढिमरापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में दिन-दहाड़े डकैती। करीब 6 से 7 आरोपी बैंक में घुसे और करोड़ों रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस बैंक पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शहर से आने और जाने वाले मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के ढिमरापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे हड़कंप मच गया जब ग्राहक बनकर कुछ लोग बैंक अंदर घुसे और बैंक मैं डकैती की हथियारबन्द डकैतों ने कर्मियों को डराने लगे। उनमें से एक के हाथ में चाकू तो दूसरे के हाथ में कट्टा था। उनमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था उसने बैंक मैनेजर से स्ट्रांग रूम की चाबी मांगी जिसपर बैंक मैनेजर ने आपत्ति जताई तो फिर तैश में आकर एक डकैत ने उनके जांघ पर चाकू से हमला कर दिया।

इस अप्रत्याशित घटना से बैंक के भीतर हड़कम्प मच गया। फिर हथियारबन्द डकैत लॉकर रूम से नगदी रुपए के अलावा जेवरात हथियाने में कामयाब रहे हैं। आशंका जताई जा रही कि लूट की राशि 5 से 7 करोड़ हो सकती है।
बैंक में खुलेआम डकैती की खबर शहर में आग की भांति फैल गयी जिससे पूरे शहर सनसनी फैल गई। बैंक डकैती की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हाई अलर्ट पर आ गई है।

घटनास्थल पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ पुरी पुलिस टीम मौजूद है। डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रायगढ़ के चारों दिशाओं में नाकाबंदी कर दिया है। सरहदी पुलिस थानों में भी सूचित कर दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बैंक कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमले में घायल बैंक मैनेजर को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है।

प्रारंभिक इलाज के तौर पर उनका ड्रेसिंग कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि डकैती करने से पहले डकैतों ने रेकी की है फिर आज पूर्व नियोजित योजना के तहत बैंक खुलते ही 6 से 7 लोगों ने वारदात को अंजाम दिया।

डीआईजी रामगोपाल वर्मा के मुताबिक बिलासपुर से फोरेंसिक की टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। एसपी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें भी इसकी तफ्तीश कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया कि “आज सुबह 10 बजे बैंक स्टॉफ ने डायल 112 को बैंक में डकैती की सूचना दी तो पुलिस तत्काल बैंक पहुंची। एसएसपी ने बताया कि बैंक कर्मियों के बताएं अनुसार सात हथियारबंद लोग बैंक में रॉबरी के लिए घुसे थे। उनमें से एक ने बैंक मैनेजर के जांघ में चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और बैंक कर्मियों को बंधक बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। आगे एसएसपी ने कहा कि हमने चारों तरफ नाके बंदी कर दी है और सरहदी क्षेत्र के पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर डकैतों की पतासाजी की जा रही है। बैंक से लूटी गई रकम का आंकलन नहीं हो सका है। बैंक द्वारा स्पष्ट जानकारी देने के बाद ही लूटी गई रकम की पुष्टि होगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।”

बहरहाल पुलिस एक्सिस बैंक के आसपास किसी को जाने नहीं दे रही है और बैंक के अंदर पुलिस की जांच चल रही है। फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी बैंक के अंदर जाकर जांच कर रही चुकी है। अभी कितने रुपए की लूट हुई है इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी, म एक्सिस बैंक के बगल में स्थित सीसीटीवी फुटेज में दो डकैत बैग में लूट की रकम को बड़े आराम लेकर बाइक में भागते हुए नजर आ रहे हैं। शहर के चारों ओर पुलिस कड़ाई से सभी वाहनों की जांच पड़ताल कर रही है।

