प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खुर्शीद ने आरपीएफ बैरक का किया निरीक्षण, जवानों की समस्याओं को सुना
बिलासपुर । आज प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल मुनव्वर खुर्शीद के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का बुधवारी बाजार स्थित बैरक में सुरक्षा सम्मेलन लिया गया। जिसमें सुरक्षा आयुक्त द्वारा सभी बल सदस्यों को यात्री/यात्री संपत्ति और रेलवे संपत्ति की बेहतर सुरक्षा और बचाव के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए तथा बेहतर अपराध नियंत्रण हेतु वर्तमान में हो तकनीक तथा साइबर सेल के मदद से रेलवे से अपराधियों को मुक्त करने हेतु उचित सुझाव दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी तथा जवानों को उच्च कोटि का अनुशासन तथा फिजिकल फिटनेस मेंटेन करते हुए बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में और अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री मुनव्वर के द्वारा जवानों का समस्याओं को सुना गया तथा उसका निराकरण भी किया।
आगे कार्यक्रम मे वर्ष 2019/20 के दौरान रेलवे सुरक्षा बल में अतिउत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 बल सदस्यों उत्कृष्ट सेवा करने वाले 4 बल सदस्य तथा महानिदेशक प्रशंसा से सम्मानित दो बल सदस्यों को सेवा पदक से सम्मानित किया। तथा उनका उत्साहवर्धन किया । रेलवे सुरक्षा बल बैरक बिलासपुर का निरीक्षण किया जिसमें जवानों के मेस तथा डाइनिंग हॉल, क्वाटर गार्ड, कोथ,सीपीसी कैंटीन ऑफिसर्स बैरक, डॉग स्क्वाड का निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन महिला बैरक तथा जेसीओ मैच का विजिट किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल भवानी शंकर नाथ तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल दिनेश सिंह तोमर तथा मुख्यालय और डिवीजन के सभी सहायक सुरक्षा आयुक्त, अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

