दूरस्थ वनाँचल ग्रामो मे जनसंपर्क व चौपाल लगाकर विधायक गुलाब कमरो ने सुनी समस्याएं

दूरस्थ वनाँचल ग्रामो मे जनसंपर्क व चौपाल लगाकर विधायक गुलाब कमरो ने सुनी समस्याएं

कोरिया। विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनाँचल ग्राम बडेरा, घटमा, मनियारी एवं बड़गाँवकला में सघन जनसंपर्क किया / तथा जन चौपाल लगाकर बनांचल ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें मांग एवं बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया इस पर विधायक ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया इसके साथ ही अन्य मांगों का संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण किया।
वहीं सघन जनसंपर्क कर विधायक कमरो ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों से अवगत  भी कराया साथ ही प्रदेश के संवेदनशील भूपेश सरकार की महती योजनाओं से लाभान्वित होने की अपील की।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *