कार्य योजना बनाकर जल आपूर्ति का स्थाई समाधान हों-अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह नेता प्रतिपक्ष

कार्य योजना बनाकर जल आपूर्ति का स्थाई समाधान हों-अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह नेता प्रतिपक्ष

श्रीराम बरनवाल
कोरिया। बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने बताया गया कि व्यापक कार्य योजना बनाकर जल आपूर्ति का स्थाई समाधान होनी चाहिए नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने चिंता व्यक्त की ग्रीष्म कालीन ऋतु में बढ़ते गर्मी को देखते हुए जल संसाधन विभाग को पत्र देते हुए श्रीमती सिंह ने मांग की है कि व्यापक कार्य योजना बनाकर क्षेत्र के घर घर पानी पहुंचाने की अवश्यकता है जिससे नगर पालिका के लोगो पर्याप्त जल मिल सके ,नगरपालिका के प्रत्येक घर जल मिलना सुनिश्चित हो सके, इसके लिए कोरिया जिले की जीवन दायिनी गेज नदी से कार्य योजना बनाकर समय समय पर पानी छोड़ा जाए जिससे आने वाले भीषण गर्मी में किसी को पानी की कमी न हो ,इसके लिए उन्होंने जल संसाधन विभाग को आवेदन पत्र लिखकर दिया की भीषण गर्मी को देखते इस पर विशेस ध्यान देते हुए कार्य करे, वही इसके साथ ही बैकुंठपुर के जन मानस से अपील भी किया है की व्यर्थ ही पानी न बहाए , क्योंकि जल है तो कल है।
शहर वासियों को पर्याप्त जलापूर्ति हो सके इस पर समुचित कार्य करने की मांग कर रही है नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह
बैकुंठपुर कोरिया नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो इसके लिए प्रयास रत हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *