पीएम ने छत्तीसगढ़ को फूटी कौड़ी नहीं दी, आग और झूठ परोस कर गए मोदी : भूपेश

पीएम ने छत्तीसगढ़ को फूटी कौड़ी नहीं दी, आग और झूठ परोस कर गए मोदी : भूपेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी आए, साढ़े 4 साल में पहली बार शासकीय कार्यक्रम हुआ।उम्मीद थी की छत्तीसगढ़ को देकर जायेंगे, लेकिन एक भी फूटीकौड़ी नहीं दी।माता कौशल्या की नगरी में आग और झूठ परोस कर गए। 2006-07 में यूपीए सरकार के समय के स्वीकृति कार्यों का लोकार्पण कर गए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वह झूठ बोलकर गए हैं। श्री बघेल ने कहा कि अमित शाह जो झूठ बोले थे की धान खरीदी केंद्र सरकार के पैसे से होती है, आज मोदी जी फिर वही झूठ बोलकर गए हैं सब जानते हैं राज्य सरकार धान खरीदी करती है, किसानों को पैसा देती है। छग में समर्थन मूल्य में और राजीव गांधी किसान न्याय योजना मिलता है। बघेल ने मोदी के लोकसभा क्षेत्र को लेकर कहा कि 1100 और 1200 रुपए में बनारस में धान खरीदी होतीहै।
प्रधानमंत्री के गंगाजल वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि एक और झूठ गंगजाल के बारे में बोलकर गए।इसपर भाजपा के लोगों ने ही अफवाह फैलाई थी। फर्जी लेटरपैड भी छपवाया गया था।कहा था कि धान खरीदी 2500 में नहीं होगी और ऋण माफी नहीं होगी, जो उन्होंने प्रचारित किया था।आज मोदी जी इसके बारे में भी झूठ बोलकर चले गए।
भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह की सरकार में खेती का रकबा घट गया था और किसान आत्महत्या भी कर रहे थे। हमारी सरकार में रकबा बढ़ा है।यह लोग पूरे हिंदुस्तान को दो लोगों के हाथ में बेचने का काम कर रहे हैं। पूरे विपक्ष के खिलाफ क्या क्या षडयंत्र कर रहे हैं, वह पूरी दुनिया देख रही है।
श्री बघेल यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि 15 साल रमन सिंह को मिला, लेकिन आर बी आई की रिपोर्ट 2018 में जारी हुई। कुपोषण, गरीबी, महिला एनिमिक छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा रही। इसे दूर करने का काम हम कर रहे हैं। झूठ बोलते हैं मोदी जी। माता कौशल्या की नगरी में आग और झूठ परोस कर गए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *