दिवंगत कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, साव ने की 5-5 लाख की मदद की घोषणा, अमर अग्रवाल ने दु:ख व्यक्त किया रेणुका,चंदेल घायलों का हालचाल जानने अपोलो पहुंचे

दिवंगत कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि, साव ने की 5-5 लाख की मदद की घोषणा, अमर अग्रवाल ने दु:ख व्यक्त किया रेणुका,चंदेल घायलों का हालचाल जानने अपोलो पहुंचे

रायपुर/बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने रहे आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने घोषणा की कि दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिजनों को पांच- पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता भाजपा द्वारा दी जाएगी। घायलों के उपचार का खर्च भाजपा वहन करेगी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह घायलों का हालचाल जानने अपोलो पहुंचे।
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपना दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति आपनी संवेदना प्रकट किया हैं एवं घटना में हताहत लोगों को हरसंभव सहायता करने की बात कही।

आज सुबह लगभग 4.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने सूरजपुर से रायपुर जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस नेशनल हाईवे मार्ग 130 पर पाली टोल गेट से आगे बेलतरा के समीप खड़़ी ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार दो भाजपा कार्यकर्ताओं सजन कुमार उम्र 30 वर्ष, रूकदेव उम्र 45 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बस डाईव्हर सहित तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए तथा लगभग साधे दर्जन कार्यकर्ताओं आंसिक रूप से घायल हो गये, जिसमें गंभीर रूप से घायल बस का डाईव्हर अकरम रजा उम्र 28 वर्ष की उपचार के लिये ले जाते वक्त मृत्यु हो गई व गंभीर रूप से घायल भाजपा के मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता व भाजपा के मंडल महामंत्री विशंभर यादव को इलाज हेतु अपोलो शिफ्ट किया गया, जहॉ उन्हें 24 घंटे के आपजर्वेशन में रखा गया है।
घटना की जानकारी तडक़े सुबह ही सब तरफ फैल गई, पार्टी ने इस घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया। प्रधानमंत्री की सभा का समापन होते ही केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम बिलासपुर के लिए कूच कर घायलों का हालचाल जानने अपोलो अस्पताल पहुॅच गये उनके साथ बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी उपस्थित थे। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्यगत स्थिति की जानकारी ली तथा परिजनों से मिलकर बेहतर से बेहतर चिकित्सा हेतु हर स्तर की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, उन्होंने घायलों के परिजनों को आस्वस्थ किया कि इस विकट स्थिति में भारतीय जनता पार्टी आपके साथ खड़ी है हमारा प्रयास है कि घायलों को अच्छे से अच्छी चिकित्सा मिले जिससे वे जल्द से स्वस्थ हो जायें।
घटना की सूचना बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह को घटना की जानकारी मिलते ही वे तडक़े ही मौके पर पहुॅच गये थे, उनके द्वारा घायलों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया भी इस घटना को लेकर अत्यंत ही गंभीर है वे लगातार फोन के माध्यम से पल-पल की जानकारी ले रहे है घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न हो इस बात का ध्यान रख रहे है। घायलों को देखने प्रदेश से लगातार भाजपा के बड़े-बड़े महत्वपूर्ण दायित्व वाले पदाधिकारी पहुॅच रहे है। बिलासपुर जिला के अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी अपोलो अस्पताल पहुॅचकर स्थिति का जायजा लेते हुए चिकित्सा कर रहे अधिकारियों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *