विधायक-महापौर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विजेता को एक लाख और उप विजेता टीम को 51 हजार की नकद पुरस्कार आज रात 8 बजे से हल्दीबाड़ी के हिरागिर ग्राउंड में होगा प्रारम्भ

विधायक-महापौर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विजेता को एक लाख और उप विजेता टीम को 51 हजार की नकद पुरस्कार आज रात 8 बजे से हल्दीबाड़ी के हिरागिर ग्राउंड में होगा प्रारम्भ

चिरमिरी । शनिवार की रात 8 बजे से हल्दीबाड़ी के हिरागिर ग्राउंड में विधायक/ महापौर कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा जिसमें चिरमिरी नगर पालिक निगम के 40 वार्डो के युवा खिलाड़ियों के साथ रायपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव एवं बिलासपुर जैसे बड़े शहरों के युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । इसके साथ शहर की महिला टीम, व्यापार संघ, पत्रकार जगत, अधिवक्ता संघ, शिक्षा कर्मी संघ, विद्दुत विभाग, सहित कुल 64 टीमो के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे । लगभग 20 दिवस तक चलने वाले इस महा मुकाबले में विजेता टीम को एक लाख रुपए की बड़ी राशि के साथ स्मृति चिन्ह और उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए की राशि के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा ।
प्रतियोगिता के पहले दिन नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 26 और वार्ड क्रमांक 31 के साथ शिक्षा कर्मी संघ और सीएससीबी (विद्दुत विभाग) संघ के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे । प्रतियोगिता का शुभारंभ मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल, चिरमिरी की महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल एवं चिरमिरी नगर पालिक निगम की सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा करेंगी ।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *