ग्राम पंचायत मुगुम के खम्हार पारा में निःशुल्क स्वास्थ शिविर
50 से 60 ग्रामीण जनों का शुगर व ब्लड प्रेशर का जांच, निः शुल्क दवाइयों का किया गया वितरण
ग्रामीणों ने शिविर का उठाया लाभ
श्रीराम बरनवाल
कोरिया। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ राकेश शर्मा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को नि शुल्क गांव गांव तक पहुंचा रहे हैं,साथ ही जॉच के बाद निः शुल्क दवाइयां भी शिविर में उपलब्ध करा रहे है। इसी के तहत बैकुंठपुर विधानसभा अन्तर गत बचरा पौड़ी के दूरस्थ ग्राम मुगुम खम्हार पारा (बचरपोड़ी) में मुगुम ग्राम के सरपंच के निवास के पास नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

जहां 50 से 60 ग्रामीण जनों को नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शुगर ब्लड प्रेशर के साथ ही मौसमी बीमारियां का भी परीक्षण कर डॉ शर्मा द्वारा निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि अब वे लगातार दूरस्थ ग्राम अंचलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करेंगे और साथ ही नि:शुल्क उनका इलाज भी करेंगे।


