टाइगर अभी जिंदा है..मुझे नेस्तनाबूद करना इतना आसान नही-भैयालाल राजबाड़े
अगले चुनाव में अम्बिका सिंहदेव की ज़मानत जब्त होना तय-कृष्ण बिहारी जायसवाल
आराधना दुबे ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र यादव की बखिया उधेड़ी
6 हजार से अधिक भाजपाई जुटे
विधायक निवास घेरने निकले भाजपाइयों और पुलिस में जमकर झूमा झटकी

टाइगर अभी जिंदा है..मुझे नेस्तनाबूद करना इतना आसान नही-भैयालाल राजबाड़ेअगले चुनाव में अम्बिका सिंहदेव की ज़मानत जब्त होना तय-कृष्ण बिहारी जायसवालआराधना दुबे ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र यादव की बखिया उधेड़ी6 हजार से अधिक भाजपाई जुटेविधायक निवास घेरने निकले भाजपाइयों और पुलिस में जमकर झूमा झटकी

कोरिया। कोरिया पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े के खाली चेहरा दिखाने के लिए विधायक बनी हो… बयान के बाद इसे राजनीतिक रंग देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग का आरोप लगाकर बीते दिवस कांग्रेस ने भैयालाल राजवाड़े की प्रतीक स्वरूप शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन कर किया था। जिसके बाद भाजपाइयों ने 6-7 हजार की भीड़ इकट्ठा कर इसका मुहंतोड़ जवाब दिया।
आम सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है भैयालाल को नेस्तनाबूद करने की कोशिश की जा रही है लेकिन मुझे इतनी आसानी से नेस्तनाबूद नहीं किया जा सकता। उस दिन में ग्राम पंचायत के सरपंचों की मांग पर जनपद घेराव कार्यक्रम में गया था।
यदि मैं रहता तो किसी का पेमेंट नहीं रुकता है यह विधायक की ड्यूटी थी लेकिन मैंने कहा खाली चेहरा दिखाने के लिए विधायक बनी हो जिसका फेक वीडियो बनाकर कांग्रेस ने मेरी इज्जत उछालने की कोशिश की लेकिन मेरे भाजपा के साथियों ने मेरे अपमान का बदला लेने की ठानी और आज सब इकट्ठा हो गए। उन्होंने विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 करोड रुपए निधि मिलती है,उन्होंने यह पैसा कहां खर्च किया इसकी जानकारी किसी को नहीं है इससे सीधा साफ है कि जहां कमीशन मिलता है पैसा वही खर्च होता है। भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि विधायक को जनता के हितों से मतलब नहीं है क्योंकि वह बाहर से आई हैं यहां की आबोहवा की समझ नहीं है इसलिए वह किसी की मदद भी नहीं करती हैं लोग आज भी उम्मीद से मेरे पास आते हैं और यथासंभव मैं उनकी मदद करता हूं।

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेसी तक विधायक से खुश नहीं तो जनता कहां से खुश होगी अगले विधानसभा चुनाव में अंबिका सिंहदेव की जमानत जप्त होना तय है।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष  जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने नेता भैयालाल राजवाड़े का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी यहां बैठाए के कार्यकर्ता भैयालाल राजवाड़े हैं । जिला पंचायत चुनाव की करारी हार को भटकाने के लिए इस तरह फेक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसका जवाब जनता 8 महीने बाद विधायक का बोरिया बिस्तर बांध कर देगी।
विधायक निवास बचाने के लिए पुलिस प्रशासन तैनात
जनपद पंचायत के अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह ने कहा कि जिसके पति को जिला बदर होने से भैयालाल राजवाड़े ने बचाया वहीं शव यात्रा में उनके पुतले पर जूता मार रही थी दूसरी महिला का घर बर्बाद करने वाला चर्चा का कांग्रेसी महिलाओं के सम्मान की बात करता है उनका पुतला दहन करता है यह जिला पंचायत उपचुनाव की हार की खीझ है।
जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि विधायक ने भैयालाल राजवाड़े का 1 परसेंट भी काम नही किया। भाजपाईयों के सैलाब में कांग्रेस बह जाएगी। उन्होंने कहा अभी यह अंगड़ाई है।
जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े ने कहा कि कांग्रेस ने मधुमक्खी के छत्ते पर हाथ डाल दिया है विधायक ने बैकुंठपुर के लिए क्या किया केवल कोरिया जिले का विभाजन किया, कांग्रेसी भी अब विधायक को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि यह प्लेसमेंट कर्मचारियों की भीड़ नहीं है जो चर्चा से लाई गई थी यह भाजपाइयों की भीड़ है और 2023 का आगाज हो चुका है।
भाजपा जिला महामंत्री विनोद साहू ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है किस शहर में सौहार्दपूर्ण माहौल बिगड़ा है इसके पहले भी सरकारें आती रही जाती रही भैया लाल राजवाड़े ने सदैव साहू समाज को महत्व दिया है।
मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तरह बैरिकेट्ड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है कांग्रेस की भूपेश सरकार धर्मान्तरण करने वालों को शह दे रही और विरोध करने वालों पर रासुका लगाया जा रहा है।
शिवपुर चर्चा के नगर पालिका अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि चर्चा के नगर पालिका अध्यक्ष के पति की नगरपालिका चला रहे हैं और जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं उनके निवास का भी घेराव होगा उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में टेंडर में भारी भ्रष्टाचार किया गया है।
कार्यक्रम में पहुंची आराधना दुबे ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र यादव की जमकर बखिया उधेड़ते हुए उसे दुराचारी, बलात्कारी तक बता दिया। उन्होंने कहा कि उसे कांग्रेस का है उसने कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद की हैं। आराधना दुबे ने भूपेंद्र यादव पर और कई गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली विधायक अम्बिका सिंहदेव के पास जब वह मदद के लिए गई तो उन्होंने कई चक्कर लगवाने के बाद मदद करने की बजाय समझौता करने को कहा और मुझे मेरे मासूम बेटे के साथ थाने में बैठा दिया।

विधायक निवास घेरने निकले भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर झूमाझटकी विधायक निवास घेरने के लिए निकले भाजपाइयों को सैकड़ों की संख्या में उपस्थित पुलिस बल के साथ जुम्मा झांकी का सामना करना पड़ा दरअसल पुलिस ने सुबह ही अलग-अलग मार्गो में चार बैरिकेट्स लगाकर रास्ते को जाम कर दिया था। जिसके बाद भाजपाई बड़ी मशक्कत के बाद एक बेरिकेट्स तोड़ पाए, लेकिन विधायक निवास तक पहुंचने में सफल नहीं हुए।
काले कपड़े पहन कर किया विरोध
भाजपा नेता देवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में कई भाजपाइयों ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें हर्षल गुप्ता, कुणाल जायसवाल, प्रखर गुप्ता, सलमान अहमद, आलेख नामदेव, सतेंद्र राजवाड़े, रवि दुबे, पीयूष एवम अन्य मौजूद रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *