मुरेरगढ़ क्रिकेट प्रतियोगिता का भरतपुर विधायक गुलाब कमरों ने किया शुभारम्भ
एमसीबी।भरतपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले जनकपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब जनकपुर द्वारा मुरेरगढ़ क्रिकेट प्रतियोगिता महाकुंभ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक व सविप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरों शामिल हुए। आपको बता दें कि फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा लगातार 12 वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज इस प्रतियोगिता के प्रथम दिन की शुरुआती दौर में विधायक गुलाब कमरों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के चिरमिरी व मध्यप्रदेश के ब्यौहारी दोनों टीमों का हौसला अफजाई करते हुए सद्भावना के रूप में बैटिंग करते हुए शुरुआत की गई।
जिसके उपरांत कमेटी के द्वारा दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के टीम ने टॉस जीतकर इस मैच की शुरुआत की । इस प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया । आगामी 11 जनवरी को इस प्रतियोगिता के अंतिम मैच में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत शामिल होंगी।

