भागवत कथा सुनने जा रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 3 की मौत
चार की हालत गंभीर, आधे दर्जन से अधिक घायल

भागवत कथा सुनने जा रहे ग्रामीणों की पिकप पलटी, 3 की मौतचार की हालत गंभीर, आधे दर्जन से अधिक घायल

सारंगढ़ । पिकअप में सवार होकर भगवत कथा सुनने जा रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटने की घटना में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं आधे दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए।  

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 2.30 बजे भटगांव थाना क्षेत्र के गेड़ा पाली में यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक घुटीकोनो गांव से लगभग 40 ग्रामीण एक पिकअप क्रमांक सीजी 11 एबी 2437  में सवार होकर भागवत कथा सुनने के लिए सरसीवा जा रहे थे। गांव से निकलकर पिकअप लगभग 10 किलोमीटर निकली थी इसी बीच मोड़ पर सामने से आ रही बाइक और पिकअप में भिंडत हो गई। 

पिकअप ड्राइवर ने संभालने की कोशिश की लेकिन अधिक लोड होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में मौके पर ही संबोध सिदार पिता मेघनाद सिदार 40 निवासी बोडाडीह थाना सलिहा,  उचित राम सिदार पिता मैनेजर  65 वर्ष निवासी घुटीकोना थाना भटगांव और कमला बाई सिदार पति स्वर्गीय शिवनाथ सिदार  50 वर्ष निवासी घुटीकोना थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की मौत हो गई। घटना की सूचना के तुरंत बाद भंटगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस घटना में बाइक सवार देवसिंह सिदार सहित 8 अन्य लोग भी घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ती देख चार लोगों को रेफर किया गया है। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *