सड़क हादसे में 2 की मौत,एक की हालत नाजुक,दो घायल

सड़क हादसे में 2 की मौत,एक की हालत नाजुक,दो घायल


बिलासपुर।कोटा रोड भरनी के पास सड़क हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। वहीं, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में भिजवा दिया है। पुलिस घायल और मृतकों की पहचान में जुटी है। कार नंबर के आधार पर इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज रात करीब 11 बजे कोटा रोड में भरनी के पास एक जायलो कार सीजी 10 एफ ए 6990 का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई गाड़ी की गति अधिक होने के कारण चालक ने गाड़ी को  नियंत्रित नही कर पाया। गाड़ी इतनी बुरी तरह से पलटी कि गाड़ी चारो तरफ से क्षति ग्रस्त हो गई है। बताया जाता है कि गाड़ी में 5 लोग साबर थे जिसमे 3 युवक और 2 युवती थी। दुर्घटना इतनी जोरदार हुई कि एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।एक युवक की स्थिति नाजुक है। एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है सड़क दुर्घटना में बैकुंठपुर निवासी श्रेयल सिंह व बिलासपुर के पुलिस लाइन निवासी अर्जुन जायसवाल की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भेजा है।
दुर्घटना में मृत दोनों शवों को कब्जें में लेकर पुलिस ने शव को मरच्यूरी में रखवा दिया हैं। जाइलो कार नंबर के आधार पर घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों के बयान के बाद हादसे का कारण स्पष्ट होगा। मृतक की पहचान कर घरवालों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *