तेज रफ्तार ट्रक ने ली युवक की जान
गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
रतनपुर थाना क्षेत्र की घटना

तेज रफ्तार ट्रक ने ली युवक की जानगुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजामरतनपुर थाना क्षेत्र की घटना

बिलासपुर ।  रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चपोरा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया जिससे युवक की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई। वही गुस्साए ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर रतनपुर पेंड्रा सडक़ में चक्काजाम कर दिया है। वही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुँच ग्रामीणों को समझाइश दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे के आसपास चपोरा निवासी संतोष जायसवाल पिता स्व हिमाचल जायसवाल उम्र 40 वर्ष अपनी बाइक क्र सीजी 10 ईई 2444 में पेट्रोल डलवाने रतनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था।  तभी सामने रतनपुर तरफ से आ रही ट्रक क्र सीजी 04 ईई 8368 ने चपोरा मोड़ के पास अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक बाइक समेत ट्रक के अंदर चला गया एवं पहिये के निचे दब जाने से युवक की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों एवं ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी हुई घटनास्थल पहुँच रोड मरम्मत और मुआवजा की मांग को लेकर रतनपुर पेंड्रा रोड में करीब 2 घंटे से चक्काजाम कर रहे है। वही रतनपुर पुलिस भी मौके पर पहुँच ग्रामीणों को समझाइश दी जिसके बाद लोग शांत हुए। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *