छग ओलम्पिक में कबड्डी खेल के दौरान गंभीर घायल महिला की मौत
मुख्य मंत्री ने शांति की मृत्यु पर जताया गहरा दुख, आर्थिक सहायता मंजूर की


कोण्डागांव । छ.ग. ऑलम्पिक में कबड्ड़ी खेल के दौरान गंभीर रुप से घायल होने पर रायपुर रिफर की गई महिला की मौत हो जाने पर मुख्य मंत्री द्वारा श्रीमती शांति मंडावी की मृत्यु पर गहरा दुख जताया जाकर, मृतक के परिवारजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
ज्ञात हो कि विगत कई दिनों से कोण्डागांव जिला क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में छ.ग. ऑलम्पिक खेलों को आयोजन छ.ग.षासन के आदेष एवं जिला प्रषासन के निर्देष पर हो रहा है, और उक्त खेलों में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं सहित पुरुश, युवक-युवतियां बढ़चढक़र हिस्सा ले रही हैं। उक्त क्रम में ही तहसील माकड़ी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मांझीबोरण्ड में भी छ.ग.ऑलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया था और उसी दौरान शुक्रवार को आयोजित महिला कबड्डी में हिस्सा ले रही 30 वर्शीय श्रीमती शान्ति मंडावी पति उमेश मंडावी गम्भीर रुप से घायल हुई और उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र माकड़ी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां घायल महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए रिफर करने पर रायपुर के प्राईवेट अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि मृतक महिला ग्राम करियाकाटा बोथापारा निवासी और षिक्षित थी, पूर्व में ग्राम बनियागांव के किसी प्राईवेट स्कूल में बतौर षिक्षिका अपनी सेवाएं दे रही थी। कुछ वर्श पूर्व ही उसका विवाह मांझीबोरण्ड के उमेश मंडावी से हुआ था और उसका 01 वर्शीय पुत्र भी है। महिला के आकस्मिक मौत पर पूरा परिवार सदमे की स्थिति में है। 
गौरतलब है कि उक्त दुखद घटना की यानि 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल श्रीमती शांति मंडावी की रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु की जानकारी मिलने पर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दु:ख व्यक्त करने के साथ उन्होंने श्रीमती शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मुख्य मंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। वहीं उपचार के दौरान श्रीमति षांति मण्डावी की मृत्यु हो जाने की खबर मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मृतक महिला के गृह ग्राम में पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों का ढांढस बंधाया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *