जल्द शुरू की जाये दूसरे महानगरों के सीधी उड़ानें
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति की केन्द्र सरकार से मांग
सेना के कब्जे की जमीन जल्द से जल्द बिलासपुर एयरपोर्ट को सौंपी जायें


बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के महाधरना आन्दोलन आज भी जारी रहा। आज की सभा में हवाई सुविधा जनसंषर्ष समिति के साथियों ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया क्योंकि उनके द्वारा घोषित 28 करोड़ रूपये की राशि एयरपोर्ट विकास के लिए जो घोषित थी उसे दे दिया गया।
आज की धरने को संबोधित करते हुए वक्तोओं ने कहा कि केन्द्र सरकार को भी अब जल्द से जल्द सेना की कब्जे वाली जमीन को बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवें विकास के लिए तुरंत प्रदान कर दी जानी चाहिए, ताकि बिलासपुर एयरपोर्ट में भी बड़े विमान उतर सकें, और बिलासपुर से सभी बड़े महानगरों के लिए  भी उड़ानें चालू हो सकें।
आगे वक्ताओं ने कहा कि बिलासपुर के नागरिकों की ओर से लगातार यह मांग उठ रही है कि यहां से दूसरे महानगर जैसे कोलकाता, हैदराबाद, पुने, चेन्नई जैसे महानगरों से भी सीधी तरह विमान सेवा चालू हो, ताकि बिलासपुर का विकास भी तीव्र गति से आगे बढ़ सके।
आगे वक्ताओं ने कहा कि एलायन्स एयरवेंस के द्वारा जो विमान बिलासपुर से उड़े रहे हैं उनका किराया लगातार बढ़ाया जाता है। इसमें भी नियंत्रण करने की आवश्यकता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग विमान सेवा का लाभ ले सकें।
आज के महाधरने में आगमन के क्रम से बद्री यादव, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, महेश दुबे, विजय वर्मा, मनोज श्रीवास, केशव गोरख, प्रकाश बहरानी, समीर अहमद, अभय नारायण राय, राकेश शर्मा, संत कुमार नेताम, रशीद बख्श, गोपाल दुबे, कमलेश दुबे, अनिल गुलहरे, सी.एल.मीणा, मोहन जायसवाल, सालिकराम, किशोरीलाल गुप्ता आदि सदस्य शामिल हुए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *