दिल्ली में वायु गुणवत्ता अब भी ‘गंभीर’,
बच्चों को बाहर जाने से बचने की सलाह

दिल्ली में वायु गुणवत्ता अब भी ‘गंभीर’,बच्चों को बाहर जाने से बचने की सलाह

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में बनी हुई है और डॉक्टरों ने वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को बाहर जाने से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में हवा की गुणवत्ता पीएम2.5 500 और पीएम10 472 के साथ ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है, जबकि एनओ2 124 या ‘मध्यम’ स्तर पर पहुंच गया है। बवाना स्टेशन पर पीएम2.5 470 और पीएम10 428 दर्ज किया गया, दोनों गंभीर श्रेणी में, जबकि सीओ 108 या मध्यम स्तर पर पहुंच गया। द्वारका सेक्टर 8 में एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन में पीएम2.5 500 और पीएम10 467 दर्ज किया गया, दोनों ‘गंभीर’ श्रेणी में, जबकि एनओ2 142 पर था और सीओ 129 पर था, दोनों ‘मध्यम’ स्तर पर।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *