कश्मीर में सेवानिवृत्त एसएसपी की गोली मार कर हत्या,
आतंकियों ने नमाज पढऩे के दौरान किया हमला,
अखनूर में पाकिस्तानी ड्रोनों ने गिराए हथियार

कश्मीर में सेवानिवृत्त एसएसपी की गोली मार कर हत्या,आतंकियों ने नमाज पढऩे के दौरान किया हमला,अखनूर में पाकिस्तानी ड्रोनों ने गिराए हथियार

जम्मू। कश्मीर के बारामुल्ला में आतंकियों ने एसएसपी रैंक के एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर गोलीबारी कर उनकी हत्या कर दी। इस बीच पाकिस्तान ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में ड्रोनोंं द्वारा हथियार व गोला बारूद गिरा कर सनसनी फैला दी है। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों की तलाश के लिए सर्च आप्रेशन चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी मस्जिद में अजान पढ़ रहे थे, इसी दौरान उन पर हमला हुआ। बाद में उनकी मौत हो गई। ये जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी है। आतंकियों की तलाश अभी जारी है। आतंकी जंगल में छुपे हो सकते हैं।
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आतंकवादियों ने बारामुल्ला में एक रिटायर्ड पुलिस अफसर मोहम्मद शफी पर मस्जिद में नमाज पढ़ते समय गोलीबारी की और उनकी मौत हो गई। इलाके में सर्चिंग जारी है। मोहम्मद शफी के भाई मोहम्मद मीर ने कहा कि शफी 2012 में रिटायर्ड हुए थे। आज सुबह वो नमाज पढ़ते समय अचानक रुक गए। शुरू में मुझे लगा की माइक खराब हो गया होगा। लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें 4 गोलियां मारी गई हैं।
पिछले 4 दिनों में तीसरी बड़ी आतंकी वारदात
जम्मू कश्मीर में पिछले 4 दिनों में यह तीसरी बड़ी आतंकी वारदात है। इससे पहले 21 दिसंबर को राजौरी में आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। 23 दिसंबर को आतंकियों ने अखनूर में घुसपैठ की कोशिश की थी। सुरक्षाबलों की गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया था। इस बीच रविवार को अखनूर सेक्टर में भारत-पाक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से हथियारों की एक खेप बरामद की गई। सेना प्रवक्ता ने बताया कि पल्लांवाला सेक्टर में छननी- दढखौड़ लिंक सडक़ के पास गत रात ड्रोन द्वारा एक पैकेट गिराया गया। इसमें पिस्टल, गोला-बारूद, नकदी व अन्य सामग्री शामिल है। इससे पहले तस्कर इन्हें उठा ले जाता, सुरक्षा बल तक इसकी सूचना पहुंच गई। खेप को जब्त कर लिया गया है। पुलिस और सेना की टीम ने आसपास के इलाके की घेराबंद कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *