प्रधानमंत्री मोदी को बारिश से बचाने रायपुर से मंगाए गए सफेद छाते

प्रधानमंत्री मोदी को बारिश से बचाने रायपुर से मंगाए गए सफेद छाते

रायगढ़। प्रधानमंत्री के सुरक्षा मानकों के अनुसार उन्हें बारिश से बचाने के लिए काले छातों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। छत्तीसगढ़ में लगातार पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बारिश की संभावना को देखते हुए उन्हें हेलीपैड से मंच तक ले जाने के लिए एसपीजी के द्वारा जिला प्रशासन से सफेद छातों की मांग की गई थी। एसपीजी की मांग पर जिला प्रशासन के अफसरों ने रायगढ़ के सभी दुकानों में सफेद छातों की तलाश की पर उन्हें रायगढ़ के किसी भी दुकान में सफेद छातें नहीं मिले। इसके बाद आसपास के शहर कोरबा, बिलासपुर व ब्लॉक मुख्यालयों में भी सफेद छातें खोजे गए। पर सफेद छातें नहीं मिले। इसके बाद जिला प्रशासन रायगढ़ के अफसरों ने राजधानी रायपुर से सफेद छातें मंगवाए। सोमवार की रात जनशताब्दी एक्सप्रेस से एक आदमी चार सफेद छातें लेकर रायगढ़ पहुंचा। जिन्हें जिला प्रशासन के अफसरों ने एसपीजी को सौंपे है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *