मोदी सरकार आदिवासियों का रक्षक 12 जनजातियों को मात्रात्मक त्रुटि से हो रहे नुकसान से मिली राहत, भाजपा सरकार ने कराया बिल पास

मोदी सरकार आदिवासियों का रक्षक 12 जनजातियों को मात्रात्मक त्रुटि से हो रहे नुकसान से मिली राहत,  भाजपा सरकार ने कराया बिल पास

सरायपाली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सरायपाली के ग्राम खैरमाल में जनजातीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए कहाकि आज का दिन शुभ है मिशन आदित्य का लांच हुआ वैज्ञानिक भाइयों को बधाई व शुभकामनाएं चंद्रयान 3 चांद पर उतरा आदित्य सूर्यनारायण की कक्ष में जाने के लिए निकला जनजाति महासभा द्वारा आयोजित अभिनन्दन सह आभार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अमित शाह ने कहा कि छग की 12 जनजातीय मात्रात्मक त्रुटि के कारणवर्षो से अपने अधिकारों से वंचित थे शिक्षा नहीं सरकारी नौकरी नहीं मिलती थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा राज्य सभा मे बिल लाया व इस बिल को पास कराया आदिवासियों की जल जंगल जमीन की रक्षा मोदी की सरकार कर रही है आदिवासियों का समावेशी विकास मोदी जी का लक्ष्य है पीढिय़ों तक डॉक्टर इंजीनियर, कलेक्टर बनने का सपना संजोय रखे थे अब इन्हें कोई नहीं रोक सकता सन 2000 में म प्र से अलग हो कर छ ग बना उस समय आदिवासियों को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलता था 2003 मेंडॉ रमन सिंह ने आरक्षण को32 प्रतिशत किया मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 15 साल तक छ ग को संवारने के काम डॉ रमन सिंह ने किया गरीबों तक चावल नहीं पहुचता था किसानों काधान नहीं खरीदा जाता था रमन ने चावल दिया चाउर वाले बाबा कहलाया मोदी ने कोरोना में आदिवासियों को टिका लगवाया 5 किलो चावल मुफ्त में दे रहे है अमित शाह ने कहा कि छ ग की चावल चोर सरकार को उखाड़ फेंके भाजपा को लाओ छ ग भगवान राम का ननिहाल है नक्सलियों से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया भाजपा के मोदी ने आदिवासी द्रोपदी मुर्मू को महामहिम द्रोपदी मुर्मू बनाया कांग्रेस ने नहीं बनाया एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिए 6 हजार करोड़ रुपये का बजट खदान से मिलने वाली राशि का 1 प्रतिशत आदिवासियों के विकास के लिए 2047 तक सिकलसेल समाप्त करने का लक्ष्य डॉ रमन सिंह ने आदिवासियों के विकास के लिए अनेक योजना बनाई चरण पादुका दिया तेंदूपत्ता का बोनस आदिवासियों के कल्याण के अनेक कार्य किया गया है प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। सभा को जनजाति मामलों की मंत्री रेणुका सिंह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सवरा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। अमित शाह का समाज की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महेश गागड़ासांसद चुन्नी लाल साहू राज्यसभा सांसद निरंजन बीसी भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी अजा जाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम जगन्नाथ पाणिग्राही लखेश्वर कश्यप पी एल सिदार एन पी नैरोजी आदि उपस्थित थे संचालन केदार कश्यप आभार जयदेव भोई ने प्रकट किया।

गृहमंत्री को काला झंडा दिखाने का प्रयास युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार

युवा कांग्रेस एन एस यू आई के कार्यकर्ताओं के द्वारा जय स्तंभ चौक पर केंद्रीयगृहमंत्री अमित शाह के सरायपाली आगमनपर काला कपड़ा पहन कर काला झंडा दिखा कर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन करने वाले नारे लगाते हुए पदमपुर रोड पर पुरानी मंडी गांधी चौक तक गए जहाँ पर पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बस में बैठाकर 20 किलोमीटर दूर सिंघोड़ा थाना ले गए आंदोलनकरियो को 12 बजे गिरफ्तार किया गया 6 घंटे बाद शाम6 बजे छोड़ा गया अमित शाह का कार्यक्रम सरायपाली से 6 किलोमीटर दूर पदमपुर मार्ग पर ग्राम खैरमाल में आयोजित था अमित शाह साढ़े तीन बजे सेना के हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर उतरे 1 घंटे रुकने के बाद साढ़े चार बजे रवाना हो गए उसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया ले गएकांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप लगाया कि केन्द्रीय एजेंसी के दुरुपयोग कर बेवजह विपक्ष के लोगों को परेशान किया जा रहा है लोगों का महंगाई की ओर से ध्यान हटाने के लिए यह सब किया जा रहा है देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी तथा केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़सरकार के साथ किए जा रहे लगातार सौतेले व्यवहार के विरोध में आज काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया गया गिरफ्तारी दी गई। गृहमंत्री अमित शाह के सरायपाली आगमन पर यूथ कांग्रेसियों ने काला झंडा के साथ तड़ीपार का नारा लगाकर किया विरोध अमित शाह गों बैक तड़ीपार गैंगस्टर आदि के नारे लगाए आंदोलनकारियों की संख्या 60 -70 बताई जा रही है जिनमें प्रमुख रूप से युवक कांग्रेस के संजय चौधरी प्रखर शर्मा वसीम हुसैन अफताब हुसैन मनोज पटेल भोज प्रधान दिलीप पटेल सतीश चौहान अनस खान भीष्मदेव पटेल फारम पटेल रमीज़ रज़ा मनोज सिदार आदि प्रमुख थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *