स्कूल जा रहे भाई बहन की हाइवा के चपेट में आने से मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, सिरगिट्टी बन्नाक चौक की घटना

स्कूल जा रहे भाई बहन की हाइवा के चपेट में आने से मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, सिरगिट्टी बन्नाक चौक की घटना

बिलासपुर। शनिवार की सुबह साइकिल चलाते स्कूल जा रहे भाई बहन को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिरगिट्टी क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में रहने वाला लालू केवट किराना दुकान चलाते है। उसके भांजी भावना केवट कक्षा दसवी पढ़ती थी और भांजा आयुष केवट कक्षा सातवी सिरगिट्टी के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता था। रोज की तरह दोनों भाई बहन सुबह सात बजे साइकिल से बन्नाक चौक स्थित सरकारी स्कूल जा रहे थे। दोनों बच्चे पेट्रोल पंप के पास जैसे ही मोड़ पर पहुंचे। उसी समय एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों भाई बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।सडक़ हादसे के तुरंत बाद हाइवा का ड्राइवर फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के पिता की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है।
से बच्चे अपनी माँ के साथ मामा के घर पर रहते थे। घटना की खबर लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। परिवार वालों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पंचर दुकान हटाने की मांग

आक्रोशित लोगों ने पास ही में स्थित टायर पंचर बनाने वाले दुकान को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मोड़ के पास ही पंचर बनाने की दुकान है। जिससे सभी वहां गाड़ी खड़ी कर देते हैं। जिससे दूसरी तरफ से आने वाले लोगों को सामने की तरफ से गाड़ी आने का पता नहीं चल पाता। जिससे इस तरह की घटनाएं होती है। फिलहाल ग्रामीणों के चक्काजाम को देखते हुए मौके पर थाना प्रभारी और तहसीलदार पहुंचे। परिजन को समझाया तब जाकर शांत हुए। आक्रोशित भीड़ ने पंचर दुकान हटवाने, स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *