कांग्रेस सरकार पर लोगों को है भरोसा : भूपेश बघेल, 2023 में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

कांग्रेस सरकार पर लोगों को है भरोसा : भूपेश बघेल, 2023 में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

रायपुर। कांग्रेस का बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संकल्प शिविर राजधानी रायपुर के ग्रामीण विधानसभा के बिरगांव स्थित गुरुकुल स्कूल में रखा गया था। संकल्प शिविर शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बंजारी माता के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने माथा टेककर माता से आशीर्वाद लिया। संकल्प शिविर में प्रमुख रूप से प्रभारी सचिव डॉ. सप्तगिरि उल्का,प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मौजूद थे। संकल्प शिविर में बूथ प्रबंधन, भूपेश सरकार की उपलब्धियां, भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर भी नेताओं ने जानकारी दी। वही संकल्प शिविर के साथ चुनावी शंखनाद भी हो गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2018 में हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीन चौथाई की सरकार बनी थी इस बार उससे आगे भी जाना है कांग्रेस सरकार लगातार जनहितैषी कार्य कर रही हैं जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। कांग्रेस सरकार पर लोगों ने भरोसा बताया तभी 15 साल की सरकार 15 सीटों पर सिमट कर रह गई आज भाजपा के पास बताने के लिए कुछ नहीं बचा है। सिर्फ झूठ के सहारे उनकी राजनीति चल रही है लगातार महंगाई बढ़ाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है जबकि राज्य सरकार लगातार लोगों के जेब में पैसा पहुंचाने का काम कर रही है।हमने सबको जोडऩे का काम किया सबको शिक्षा और स्वास्थ्य का अधिकार होना चाहिए बोलने की स्वतंत्रता होनी चाहिए यह अधिकार किसने दिया कांग्रेस पार्टी ने दिया।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक ने कहा कि हमने 15 साल की सरकार देखी है और साढ़े 4 साल की सरकार भी देख रहे हैं । हमारी सरकार सीधे तौर पर लोगों को लाभ पहुंचा रही है। कांग्रेस सरकार का मकसद सिर्फ सत्ता पाना नहीं है। शांति लाना हमारी पहली प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ को आबाद करने कांग्रेस की सरकार आई है। कांग्रेस का कार्यकर्ता आज हर घर में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेगा तो उसका सिर झुकेगा नहीं क्योंकि राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है जिसका लाभ उन्हें मिला है।
वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सरकार ने अच्छा कार्य किया है और इन कार्यों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है भाजपा सिर्फ गाय के नाम पर राजनीति करती थी आज भूपेश बघेल की सरकार में गौठानों के माध्यम से गायों की अच्छी देखभाल हो रही है । वही विधायक की कार्यशैली और सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश किया है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर जिला प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, महापौर नंद लाल देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी,सभापति कृपाराम निषाद आदि मौजूद थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *