पीएम मोदी-सीएम बघेल पहली बार एक साथ

पीएम मोदी-सीएम बघेल पहली बार एक साथ

रायपुर। केंद्र की नीतियों की लगातार आलोचना करने वाले मुख्यमंत्री बघेल पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में पीएम के साथ नजर आएंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम में पांच केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ पांच केंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया, रेल मंत्री अश्वनि वैष्णव, केंद्रीय आवासन और शहरी मामलों, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सडक़ परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल (डा.) वीकेसिंह (सेवानिवृत्त) शामिल होंगे। इसके साथ ही टीएस सिंहदेव प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम के कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *